16 दिसंबर को सुमतिधाम में दीक्षा कार्यक्रम प्रस्तावित, दो लाख जैन समाजजनों के जुटने की तैयारी
2 लाख जैन समाज के जुटने की तैयारी, तीर्थ चक्रवृती सुधासागर जी महाराज का विशाल संघ रचेगा इतिहास
*इंदौर | राजेश जैन दद्दू
सकल दिगम्बर जैन समाज के लिए सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर से सबसे बड़ी और पक्की खबर आ रही है। 16 दिसंबर बुधवार 2026 को तीर्थ स्वरूप सुमतिधाम, इंदौर में भव्य दिगम्बरी जेनेश्वरी दीक्षाएं होना सुनिश्चित हो गया है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
यह जानकारी किसी सामान्य व्यक्ति ने नहीं, बल्कि जैन समाज के वरिष्ठ पत्रकार लेखक समाज गोरव श्री रविन्द्र जी जैन सबकी खबर ने अपने विशेष वक्तव्य में दी है। जैसा कि रविन्द्र जी पूरे आत्मविश्वास से अपने विडियो के माध्यम से सम्पुर्ण जैन समाज कह रहे हैं —की
सम्पूर्ण देश का जैन समाज 16 दिसंबर बुधवार 2026 को तीर्थ स्वरूप सुमतिधाम, इंदौर पहुंचकर इतिहास रचने जा रहा है।”
रविन्द्र जी ने वीडियो में 3 बड़ी बातें स्पष्ट कीं —*
1. दीक्षा कार्यक्रम फाइनल है — परम पूज्य निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने सुमतिधाम में दीक्षा देने की सहमति सुमतिधाम के न्यासी जैन रत्न समाज गौरव सपना मनीष गोधा को दे दी है। यह लगभग तय है। इस बार फिर सुमतिधाम इतिहास रचने जा रहा है।
2. आचार्य पद को लेकर देशभर में प्रस्ताव — कुछ दिन पूर्व इंदौर में हुई विद्वत गोष्ठी में देशभर के विद्वानों ने सुधासागर जी महाराज से प्रार्थना की थी कि आप इतने बड़े संघ का संचालन, साधुओं को पढ़ाना, प्रायश्चित देना — ये सारे दायित्व जो एक आचार्य के होते हैं, निभा रहे हैं, इसलिए भारत वर्षीय सकल जैन समाज आपको आचार्य पद पर देखना चाहता है। सूत्रों के अनुसार देशभर की अनेक कमेटियों,
पंचायतों ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित करना शुरू कर दिया है।
*3. 16-17 दिसंबर को क्या हो सकता है? —*पुरे भारत वर्षीय जैन समाज में चर्चा एवं खुशी कि लहर है कि 16 दिसंबर को तीर्थ चक्रवृती निर्यापक सुधासागर जी महाराज श्रंमण संस्कृति की दिगंबर परंपरा में नए आचार्य के रूप में प्रतिष्ठित सुशोभित हो सकते हैं और 17 दिसंबर गुरुवार को सुमतिधाम में नए आचार्य की प्रथम पूजन, शास्त्र भेंट और पाद प्रक्षालन का परम सौभाग्य प्राप्त होगा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय गुरुवर सुधासागर जी महाराज का ही होगा। दद्दू ने कहा कि शुभ
भावनाएं अपनी-अपनी हैं, व्यक्त करने की स्वतंत्रता सभी को है — परंतु तय यही है कि इंदौर में 16 दिसंबर को दीक्षाएं सुमतिधाम में होंगी और देशभर से लगभग 2 लाख जैन समाज श्रेष्ठी जन सुमतिधाम में जुटकर एक नया इतिहास रचेगा।
भवदीय,
राजेश जैन दद्दू
*पत्रकार – इंदौर
