—Advertisement—

Sarangpur : गांधी जयंती पर उल्लास महोत्सव के तहत सारंगपुर में रंगोली एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Author Picture
Published On: 2 October 2026
Sarangpur

—Advertisement—

गांधी जयंती पर उल्लास महोत्सव के तहत सारंगपुर में रंगोली एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Sarangpur। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति, सारंगपुर द्वारा शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर “उल्लास महोत्सव” के अंतर्गत चित्रकला-रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार आपटे के मार्गदर्शन में हुआ।

रंगोली में दिखी रचनात्मकता 

प्रतियोगिता में माहीनूर मंसूरी (पुत्री शहजाद मंसूरी) ने महात्मा गांधी के चित्र की सुंदर रंगोली बनाई। अधिवक्ता नीलू मीणा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र की मनमोहक रंगोली तैयार की।

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने मोहा मन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बालक आदित्य कत्याल सुभाष चंद्र बोस और बालक आदित्य मंडलोई महात्मा गांधी के रूप में पहुंचे। उपस्थित न्यायाधीशगणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

whatsapp image 2026 10 02 at 12.32.35 am 3

“महापुरुषों के मार्ग से लें प्रेरणा”

मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री तरुण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायक हैं और उन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने महात्मा गांधी के कथन “आप वह बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं” का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी ने जो कहा, उसे जीकर भी दिखाया। हर नागरिक को उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए अपने कर्तव्य निभाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी और नेताजी के रास्ते भले अलग थे, पर दोनों का लक्ष्य भारत की आजादी था। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समर्पित भाव से देश के लिए कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुलराज भलावी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्रीमती आकांक्षा कत्याल, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्रीमती शिवानी सैनी और व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सुश्री अश्विनी गहलोत उपस्थित रहीं/रहे।

न्यायालय परिवार के नायब नाजिर आत्माराम शर्मा, अनिल गुप्ता, संजय गिरजे, सुनील मालवीय, संतोष यादव, प्रकाश वर्मा, विजय लिखार, शाहरुख लोदी, संजय कुमार मालोनिया, अमित ठाकुर, गगन राजपूत, नरेंद्र जोशी, संजय शर्मा सहित समस्त न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp