—Advertisement—

प्रेरणादायक सम्मान: डॉ रूपेश मोदी जन्म दिवस सम्मान समारोह में मरीजों और प्रशंसकों ने जताया आभार

Author Picture
Published On: 23 April 2026
WhatsApp Image 2026 04 23 at 6.55.44 AM 2 scaled

—Advertisement—

इंदौर में डॉ रूपेश मोदी जन्म दिवस सम्मान समारोह में मरीजों और प्रशंसकों ने किया भव्य सम्मान, जानिए पूरी खबर और खास बातें।

डॉ रूपेश मोदी जन्म दिवस सम्मान समारोह

डॉ रूपेश मोदी जन्म दिवस सम्मान के अवसर पर इंदौर में एक भावपूर्ण और गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मरीजों ने उन्हें सम्मानित किया।

इंदौर।
नगर के प्रसिद्ध चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रूपेश जैन मोदी के सफल सार्थक जीवन के 62 वर्ष की पूर्णता एवं जीवन के 63 वें वर्ष में प्रवेश प्रसंग के उपलक्ष में मोदी क्लिनिक पर आयोजित समारोह में उनके शुभचिंतक प्रशंसकों एवं मरीजों ने डॉ मोदी को शाल, दुपट्टा, मोती माला पहनाकर एवं श्रीफल और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2026 04 23 at 6.58.57 AM

समारोह का आयोजन और प्रमुख अतिथि

अभिनंदन पत्र का वाचन धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने किया।मुख्य अतिथि दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के पूर्व मंत्री डॉ जैनेंद्र जैन थे।इस अवसर पर कई चिकित्सक एवं अनेकों मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव उपस्थित थे।

डॉ रूपेश मोदी जन्म दिवस सम्मान में व्यक्त विचार

डॉक्टर जैनेंद्र जैन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि—आज के प्रतिस्पर्धात्मक और व्यवसायिकता से प्रभावित चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर मोदी जी का अपने मरीजों के प्रति लोभ मुक्त और सेवा प्रधान दृष्टिकोण वंदनीय है।उन्होंने आगे कहा कि—आप रुग्ण मानवता की सेवा के प्रति समर्पित नगर के वरिष्ठ चिकित्सक ही नहीं बल्कि सेवा संवेदना और समर्पण की प्रतिमूर्ति भी हैं।

WhatsApp Image 2026 04 23 at 6.55.44 AM 1 scaled

चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान

अस्थमा, टीबी एवं फेफड़ों से संबंधित जटिल रोगों के उपचार के साथ-साथ अन्य रोगों के उपचार में भी निपुण होने के कारण नगर में आज आप एक भरोसेमंद लाइफ सेविंग फिजिशियन के रूप में स्थापित हैं।

मरीजों की भावनाएं

डॉ मोदी के उपचार से लाभान्वित श्रीमती मनोरमा जैन ने कहा कि—डॉ मोदी के पास उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज की पीड़ा को समझना और उसकी पीड़ा को दूर करना ही डॉ मोदी का धर्म है।

WhatsApp Image 2026 04 23 at 6.55.44 AM scaled

डॉ रूपेश मोदी का आभार वक्तव्य

अपने सम्मान के उत्तर में डॉक्टर मोदी ने विनम्रता पूर्वक कृतज्ञता व्यक्त कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp