—Advertisement—

Dhar ग्रामीण जिले के 1204 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी की ‘मन की बात’

Author Picture
Published On: 28 September 2026
Dhar

—Advertisement—

Dhar ग्रामीण जिले के 1204 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी की ‘मन की बात’

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

मनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को भाजपा धार ग्रामीण जिले के 21 मंडलों के 1204 बूथ केंद्रों पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने सहभागिता की।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के बड़दा मंडल स्थित बूथ क्रमांक 155 पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं जिला प्रभारी रविंद्र परिहार ने मांडव में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के जीवन और उनके सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान का स्मरण किया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर और मोढेरा सूर्य मंदिर सहित देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का उल्लेख करते हुए नदियों, बावड़ियों, कुओं और समुद्र तटों की सफाई में जुटे नागरिकों के प्रयासों की सराहना की। पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने सुंदरबन में महिलाओं द्वारा किए जा रहे मैंग्रोव संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘नशामुक्त युवा अभियान’ की जानकारी भी साझा की गई। प्रधानमंत्री ने गांव और कस्बों तक खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। इस दौरान हॉकी से जुड़े राजेंद्र सेठी के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवले की खेती और उससे जुड़े स्थानीय उद्यमों का उदाहरण देते हुए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना की उपयोगिता बताई। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंवले से कैंडी, मुरब्बा, जूस और अचार सहित विभिन्न उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही कुपोषण के खिलाफ देशभर में चल रहे जनभागीदारी आधारित अभियानों की जानकारी भी साझा की।

चियांग माई के गणेश हिमाल म्यूजियम का उल्लेख

‘मन की बात’ में थाईलैंड के चियांग माई स्थित गणेश हिमाल म्यूजियम का भी उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री ने वहां भगवान श्री गणेश की 10 हजार से अधिक प्रतिमाओं के संग्रह का जिक्र करते हुए इसे भारतीय आस्था और संस्कृति के वैश्विक प्रभाव के उदाहरण के रूप में बताया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि जिले के सभी 1204 बूथों पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, जिला पंचायत सदस्यों, जनपद अध्यक्षों एवं सदस्यों, भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और देश के सकारात्मक प्रयासों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

दिनांक : 27 सितंबर 2026

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp