तेजाजीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 502 ग्राम चरस और बाइक जब्त
अकदस शेख । संवाददाता
Breaking News । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजाजीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने Dewas से इंदौर चरस की खेप बेचने आए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 502 ग्राम चरस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी देवास से चरस लेकर इंदौर में सप्लाई करने आया था। मुखबिर की सूचना पर तेजाजीनगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 502 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये की कीमत बताई जा रही है।
टीआई मरकाम के नेतृत्व में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी (टीआई) मरकाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चरस किससे लेकर आया था और इंदौर में किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसी आधार पर उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
तेजाजीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
