—Advertisement—

बदनावर : हिंदी साहित्य-सामाजशास्त्र के शिक्षक नहीं, कॉलेज में बाउंड्री वॉल भी गायब; छात्रों ने उठाई मांग

Author Picture
Published On: 29 September 2026
बदनावर

—Advertisement—

कानवन कॉलेज में शिक्षकों की कमी और बाउंड्री वॉल की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

बदनावर। शासकीय महाविद्यालय कानवन में शिक्षकों की कमी और महाविद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल एवं मुख्य गेट नहीं होने की समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर कॉलेज के बाहर धरना देकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।

हिंदी साहित्य और समाजशास्त्र के शिक्षक नहीं

विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में हिंदी साहित्य और समाजशास्त्र विषय के नियमित प्राध्यापक लंबे समय से उपलब्ध नहीं हैं। इन विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं होने से आगामी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।

छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित के लिए जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से दोनों विषयों के रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।

बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल

विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट के अभाव का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि परिसर खुला होने के कारण बाहरी व्यक्तियों के साथ पशुओं की आवाजाही भी बनी रहती है। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ महाविद्यालय की संपत्ति को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। इससे बाहरी लोगों और पशुओं के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जा सकेगी।

समाधान नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी

इस अवसर पर नरेंद्र राणा ने कहा कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए हिंदी साहित्य और समाजशास्त्र के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट का निर्माण भी कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कॉलेज के बाहर धरना देकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन के दौरान राजेश राठौड़, पीयूष पावर, रवि जाट, गोपाल लिम्बोला, कुणाल जायसवाल, मुस्कान, प्रेमलता, नेहा दुर्गा सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp