अशोक लेलैंड करेगी मध्य भारत में बड़ा विस्तार, 50 नए टचपॉइंट खोलने की तैयारी
Mr. Viplav Shah, Head – LCV Business, Ashok Leyland
इंदौर, 23 सितंबर 2025: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने मध्य भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी इस क्षेत्र की तेज़ आर्थिक वृद्धि और वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए 90 मौजूदा टचपॉइंट के साथ-साथ 50 नए टचपॉइंट स्थापित करेगी।
वर्तमान में कंपनी के पास मध्य भारत में 21 डीलर पार्टनर हैं और 90 से अधिक सर्विस वर्कशॉप संचालित हो रही हैं। इसके अलावा 600 से ज्यादा प्रशिक्षित तकनीशियन (ALTT) ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि हर 50 किलोमीटर पर सर्विस टचपॉइंट उपलब्ध हो, जिसे अगले एक साल में घटाकर हर 25 किलोमीटर पर लाने की तैयारी है।
अशोक लेलैंड के LCV (हल्के वाणिज्यिक वाहन) बिज़नेस हेड विप्लव शाह ने कहा,
“मध्य प्रदेश और मध्य भारत हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण बाज़ार है। हमारी LCV रेंज ग्राहकों को अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज, पेलोड, लोडिंग क्षमता, आराम और विश्वसनीयता देती है। ‘भरोसा’ अपटाइम गारंटी प्रोग्राम और 5 साल, 2 लाख किलोमीटर की वारंटी हमारी ग्राहक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।”
कंपनी का कहना है कि वह उन्नत प्रौद्योगिकी और नवाचार के जरिए न सिर्फ वाणिज्यिक वाहन उद्योग में अपनी स्थिति को मजबूत बना रही है बल्कि उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने वाले अनुकूलित परिवहन समाधान भी उपलब्ध करा रही है।
मध्य भारत में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए अशोक लेलैंड रणनीतिक रूप से तैयार है। कंपनी का फोकस उच्च गुणवत्ता वाले LCV उत्पाद और विस्तारित नेटवर्क के जरिए ग्राहक सेवा को नई ऊंचाई पर ले जाना है।
