खेल प्रतियोगिताएं महिला-पुरुषों में समरसता और अनुशासन की भावना बढ़ाती हैं : प्रवीण साहू
संवाददाता: मदन मोहन मिश्रा
अनूपपुर के जिला खेल परिसर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर किया सम्मानित
Anuppur । खेल प्रतियोगिताएं केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं होतीं, बल्कि इनके माध्यम से महिला और पुरुषों के बीच समरसता, आपसी सहयोग, समानता और अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। खेल युवाओं को टीम भावना, परस्पर सम्मान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। यह बात थाना कोतवाली अनूपपुर के नगर निरीक्षक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार साहू ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कही।
भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड अनूपपुर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिसर मैकल क्लब अनूपपुर में किया गया। कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगन्नाथ मरकाम के निर्देशानुसार जिला युवा अधिकारी समर्थ सोहल तथा लेखापाल मनीष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वॉलीबॉल में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल, महिला वर्ग की रस्साकशी, महिला एवं पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ तथा पुरुष वर्ग की गोला फेंक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केंद्रीय विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर की ए टीम विजेता और बी टीम उपविजेता रही। वहीं 100 मीटर दौड़ के महिला एवं पुरुष वर्ग तथा गोला फेंक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, मेडल एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।

जिला परिसर से आगे बढ़ें जिले के खिलाड़ी : चैतन्य मिश्रा
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद शहडोल संभाग के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने कहा कि जिला खेल परिसर में लगातार खेल गतिविधियां आयोजित होती रहती हैं। ये गतिविधियां जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन होता रहे, जिससे अनूपपुर जिले के बालक-बालिकाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और जिला, संभाग, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके। खेलों को प्रोत्साहन देना और नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
खेल आयोजन युवाओं के लिए सराहनीय पहल : दीपक पांडे
विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक पांडे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। खेल गतिविधियों का निरंतर आयोजन होना चाहिए, ताकि बच्चों और युवाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास हो सके।
खेल नैतिक शिक्षा और प्रेरणा का माध्यम : अभिमन्यु सिंह
सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य अभिमन्यु सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से नैतिकता, अनुशासन, सहयोग और परस्पर सम्मान की सीख मिलती है। इन मूल्यों को जीवन
