अंजड़ पुलिस की बड़ी सफलता, ग्राम तलवाड़ा डेब से चोरी हुई ₹50 हजार कीमत की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद। आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
अंजड़ पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट: नरेंद्र सिरवी | दैनिक स्वराज वाणी
अंजड़। अंजड़ पुलिस की बड़ी सफलता सामने आई है। थाना अंजड़ पुलिस ने चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय अंजड़ के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
अंजड़ पुलिस की बड़ी सफलता, घर के सामने से चोरी हुई थी बाइक
दिनांक 05 अगस्त 2026 को फरियादी ने थाना अंजड़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम तलवाड़ा डेब स्थित उसके घर के सामने खड़ी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक GJ-06-KB-0309 को कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अंजड़ में अपराध क्रमांक 342/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुखबिर की सूचना पर ओमप्रकाश हिरासत में
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर संदेही ओमप्रकाश को हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा हिकमतअमली से की गई पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय अंजड़ के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
आरोपी का विवरण
आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पिता लखन पचावा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बालसमुद, थाना अंजड़, जिला बड़वानी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक GJ-06-KB-0309 बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत ₹50,000 है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान, प्रधान आरक्षक (511) संतोष मंडलोई, प्रधान आरक्षक (90) अजय यादव, आरक्षक (95) सुनील बर्डे और आरक्षक (203) गुणीराम पंवार की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्ट: नरेंद्र सिरवी
दैनिक स्वराज वाणी
