—Advertisement—

Alirajpur में सघन कॉम्बिंग गश्त: 521 लीटर अवैध शराब जब्त, 46 गुम मोबाइल बरामद

Author Picture
Published On: 29 September 2026
Alirajpur

—Advertisement—

 Alirajpur में सघन कॉम्बिंग गश्त: 521 लीटर अवैध शराब जब्त, 46 गुम मोबाइल बरामद 

Alirajpur । जिले के दोनों पुलिस अनुभागों के सभी थाना क्षेत्रों में 28 और 29 सितंबर 2026 को सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व एसडीओपी अलीराजपुर शक्तिसिंह चौहान और एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल ने किया।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई, गुंडे-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग, स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़, गुम मोबाइल फोन की बरामदगी तथा अन्य राज्यों से प्राप्त साइबर संबंधी नोटिसों की तामीली सुनिश्चित करना था। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

19 प्रकरणों में करीब 521 लीटर अवैध शराब जब्त

अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें 17 प्रकरण धारा 34(1) और दो प्रकरण धारा 34(2) के तहत पंजीबद्ध किए गए। पुलिस ने करीब 521 लीटर अवैध शराब के साथ एक चारपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की।

इसके अलावा पुलिस ने 46 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। अभियान के दौरान 11 स्थायी वारंट और 32 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई, जबकि अन्य राज्यों से प्राप्त 10 नोटिस भी तामील कराए गए।

पुलिस ने 77 गुंडा चेकिंग और 41 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की। थाना नानपुर क्षेत्र में एक गुम इंसान को भी दस्तयाब किया गया।

चंद्रशेखर आजादनगर में 285 लीटर से अधिक शराब बरामद

अभियान के दौरान थाना चंद्रशेखर आजादनगर क्षेत्र में 28 सितंबर की मध्यरात्रि के आसपास ग्राम कालियावाव, करेटी तिराहा पर मुखबिर की सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की इको वाहन क्रमांक GJ-06-PG-9536 को रोका गया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक पुलिस को देखकर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर 6 पेटी किंगफिशर, 8 पेटी माउंट बीयर, 1 पेटी बडवाइजर, 4 पेटी गोवा व्हिस्की और 8 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस के अनुसार कुल 285.120 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,00,400 रुपये है। वाहन की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) और 46 के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 411/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आम्बुआ में 110 लीटर ताड़ी के साथ युवक गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत थाना आम्बुआ क्षेत्र में 29 सितंबर को ग्राम खंडाला, डावरी फलिया के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल क्रमांक MP-45-MA-5155 पर चार प्लास्टिक केनों में ताड़ी का परिवहन करते पकड़ा।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अजमेरसिंह पिता कलसिंह डावर भीलाला (26), निवासी चोंगनवाट बाबदेव फलिया के रूप में हुई। उसके कब्जे से कुल 110 लीटर ताड़ी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास ताड़ी के भंडारण या परिवहन का वैध लाइसेंस नहीं था।

जब्त ताड़ी की अनुमानित कीमत 3,600 रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) और 46 के तहत अपराध क्रमांक 290/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब, वारंटियों, निगरानी बदमाशों

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp