अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम बेन मुथा और राष्ट्रीय महामंत्री संगीता बेन पोरवाल सहित पदाधिकारियों ने महिदपुर रोड में साध्वी डॉ. अमृतरसा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा के दर्शन-वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद की भव्य संयम वंदन यात्रा, राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किए साध्वी जी के दर्शन
रिपोर्टर – सचिन भंडारी, जैन समाज मीडिया प्रभारी
महिदपुर रोड। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम बेन मुथा, महिला परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री संगीता बेन पोरवाल, विनोद जी पोरवाल एवं मांगीलाल जी मुथा का महिदपुर रोड नगर में चातुर्मास हेतु विराजित परमपूज्य साध्वी जी भगवंत डॉ. अमृतरसा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा के दर्शन-वंदन हेतु आगमन हुआ।
अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद की संयम वंदन यात्रा
राष्ट्रीय पदाधिकारी संयम वंदन यात्रा लेकर विभिन्न नगरों में विराजित साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन-वंदन एवं खमत खामणा करते हुए धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में पदाधिकारी महिदपुर रोड पहुंचे और परमपूज्य साध्वी जी भगवंत डॉ. अमृतरसा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा के दर्शन-वंदन किए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम बेन मुथा, राष्ट्रीय महामंत्री संगीता बेन पोरवाल, विनोद जी पोरवाल एवं मांगीलाल जी मुथा ने पूज्य साध्वी जी भगवंत की मंगलमय सुखसाता पूछी। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से मिच्छामि दुक्ढम किया।
साध्वी डॉ. अमृतरसा श्री जी ने दिया मंगल आशीर्वाद
पूज्य साध्वी जी द्वारा सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया गया। साथ ही कहा गया कि इसी प्रकार निरंतर जिन शासन की सेवा करते हुए धर्म प्रभावना के कार्य करते रहें।
यहां से पदाधिकारी खाचरोद और मंदसौर होते हुए अनेक नगरों में विराजित साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन-वंदन एवं खमत खामणा करने हेतु विभिन्न नगरों में पहुंच रहे हैं। पूज्य गुरु भगवंतों का मंगल आशीर्वाद लेकर धर्म लाभ प्राप्त करना इस संयम वंदन यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
उज्जैन नयापुरा जैन श्री संघ के 50 से अधिक सदस्य रहे उपस्थित
जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर उज्जैन नयापुरा जैन श्री संघ के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएं भी उपस्थित रहे। 50 से अधिक समाजजनों ने परमपूज्य साध्वी डॉ. अमृतरसा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा के दर्शन-वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद की इस संयम वंदन यात्रा के माध्यम से विभिन्न नगरों में साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन-वंदन, खमत खामणा और जिन शासन की प्रभावना का क्रम निरंतर जारी है।

