—Advertisement—

जैन फाउंडेशन में एडवोकेट महेंद्र जैन अध्यक्ष और अनूप भंडारी मंत्री मनोनीत

Author Picture
Published On: 14 September 2026
जैन
— Mahendra Jain Elected President, Anup Bhandari Secretary as Jain Foundation Reshuffles Leadership

—Advertisement—

जैन फाउंडेशन में एडवोकेट महेंद्र जैन अध्यक्ष और अनूप भंडारी मंत्री मनोनीत

नवीन कार्यकारिणी का गठन, सदस्यों ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

मुरैना (मनोज जैन नायक)। नगर की सेवाभावी संस्था श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेशन की बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई। बैठक में एडवोकेट महेंद्र जैन को अध्यक्ष और अनूप भंडारी को मंत्री मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन पर संस्था के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

श्री गोपाल दिगम्बर जैन संस्कृत विद्यालय के सरस्वती हॉल में पूर्व प्राचार्य अनिल जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पदमचंद चौधरी के मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद संस्था के मंत्री रामशंकर जैन ‘लालाजी’ ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया।

बैठक में संस्था के अध्यक्ष अनिल जैन ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों की सहमति के बाद निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई।

नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए संस्था के संरक्षक राजेंद्र भंडारी, योगेंद्र जैन, एपीपी विमलचंद जैन और वर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन की चार सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति ने विचार-विमर्श के बाद एडवोकेट महेंद्र जैन को अध्यक्ष और अनूप भंडारी को मंत्री मनोनीत करने की घोषणा की।

WhatsApp Image 2026 09 14 at 2.47.02 AM 1

 

घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने हर्ष ध्वनि के साथ दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र जैन और मंत्री अनूप भंडारी का तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र जैन और मंत्री अनूप भंडारी ने बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने संस्था के सदस्यों के सहयोग से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई पहल करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 09 14 at 2.47.02 AM 2

बैठक के दौरान सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संस्था की आगामी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। नवीन नेतृत्व के गठन के साथ संस्था में सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp