‘Sa Re Ga Ma Pa 2026’ में बप्पी लाहिड़ी के गानों को म्यूजिकल ट्रिब्यूट, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज
गीत और गीताश्री की दमदार परफॉर्मेंस से सजेगा मंच, रविवार को आमने-सामने होंगे प्रतिभागी; शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे होगा प्रसारण
इंदौर, नवंबर 2026। ज़ी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘Sa Re Ga Ma Pa 2026’ में मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को सदाबहार संगीत, शानदार गायकी और कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के यादगार गानों को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया जाएगा, वहीं दूसरी ओर प्रतिभागी ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज में एक-दूसरे को सीधी चुनौती देते नजर आएंगे।
बप्पी लाहिड़ी के गानों से होगी संगीतमय शुरुआत
शनिवार के एपिसोड में जज बप्पी लाहिड़ी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगे। ‘जिमी जिमी’ और ‘याद आ रहा है’ जैसे लोकप्रिय गीतों की जोशीली प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
इस संगीत समारोह को आगे बढ़ाते हुए गीत ‘रंभा हो’ और ‘जवानी जानेमन’ पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। उनकी एनर्जी और स्टेज प्रेजेंस से प्रभावित होकर जज और कंटेस्टेंट्स भी अपनी जगह से उठकर झूमने लगेंगे। दर्शक भी उनसे एक बार फिर प्रस्तुति देने की फरमाइश करते नजर आएंगे।
गीत की परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए शंकर महादेवन कहेंगे कि लोग खुशी-खुशी उनके कॉन्सर्ट के टिकट खरीदेंगे। वहीं, गीताश्री ‘रात बाकी’ गाने पर अपनी दिलकश प्रस्तुति देंगी, जिसके लिए उन्हें गोल्डन शावर से सम्मानित किया जाएगा। उनकी गायकी से प्रभावित होकर नीति मोहन कहेंगी कि वे उन्हें फाइनलिस्ट के रूप में देख पा रही हैं।

ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज में आमने-सामने होंगे कंटेस्टेंट्स
रविवार के एपिसोड में मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। कंटेस्टेंट्स पर्चियां उठाकर एक-दूसरे को ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज में सीधे म्यूजिकल मुकाबले की चुनौती देंगे।
इसी दौरान होस्ट श्रेयस तलपड़े कदंब से पूछेंगे कि यदि उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट को चुनौती देने का मौका मिले, तो वे किसे चुनेंगे। इस पर कदंब दुर्गेश का नाम लेते हुए कहेंगे कि उन्हें लगता है कि दुर्गेश को अपनी गायकी में और अधिक वैरायटी दिखाने की जरूरत है।
हालांकि, मुकाबले में कदंब का सामना दुर्गेश के बजाय शिवानी से होगा। शिवानी ‘कुहू कुहू बोले कोयलिया’ की सुरीली प्रस्तुति देकर अपनी गायकी का अलग अंदाज पेश करेंगी। इसके अलावा अन्य कंटेस्टेंट्स भी अपनी परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
संगीत, मनोरंजन और रोमांच का होगा शानदार संगम
आगामी एपिसोड्स में बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गीतों को श्रद्धांजलि, दमदार परफॉर्मेंस, भावुक पल और कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, प्रतिभागियों के लिए अपनी गायकी और हुनर साबित करने की चुनौती भी बढ़ती जा रही है।
‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ कहे जाने वाले इस शो के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को कई यादगार संगीतमय पल देखने को मिलेंगे।
कब और कहां देखें शो?
‘सा रे गा मा पा 2026’ के ये खास एपिसोड शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित होंगे। दर्शक इसका आनंद सिर्फ ज़ी टीवी पर ले सकेंगे।
