—Advertisement—

Indore : जल संरक्षण के लिए लवकुश विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ली शपथ

Author Picture
Published On: 21 November 2026
Indore

—Advertisement—

जल संरक्षण के लिए लवकुश विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ली शपथ

हर बूंद बचाने का लिया संकल्प, जल संरक्षण को दैनिक जीवन की आदत बनाने का दिया संदेश

Indore। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को पानी के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से श्रीमंगल नगर स्थित लवकुश विद्यालय में सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर जल संरक्षण का संकल्प लिया।

विद्यालय संचालक संतोष जैन सर ने इस अवसर पर कहा, “शब्द मायने रखते हैं, लेकिन हमारी आदतें दुनिया बदलती हैं।” इसी विचार को आत्मसात करते हुए विद्यालय परिवार ने जल को अनमोल धरोहर मानकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया।

शपथ के दौरान सभी ने अनावश्यक रूप से पानी व्यर्थ नहीं करने, खुले नलों को तुरंत बंद करने और पानी की प्रत्येक बूंद को बचाने का प्रण लिया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने यह भी संकल्प लिया कि वे स्वयं जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाएंगे और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि जल संरक्षण केवल जागरूकता अभियान या शपथ तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर व्यक्ति के दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। पानी की बचत के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं।

इस अभियान के माध्यम से समाज के लोगों से भी जल संरक्षण की मुहिम में सहभागी बनने और पानी बचाने का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

स्वप्निल जैन, इंदौर।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp