—Advertisement—

Gold -Silver के भाव में गिरावट जारी: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,30,830 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,79,900 रुपए किलो

Author Picture
Published On: 20 November 2026
Gold -Silver के भाव में गिरावट जारी: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,30,830 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,79,900 रुपए किलो

—Advertisement—

Gold -Silver के भाव में गिरावट जारी: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,30,830 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,79,900 रुपए किलो

सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर

देश में Gold -Silver की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ समय से सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है। 20 नवंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,830 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में यही भाव 1,30,680 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। खरीदारों और निवेशकों की नजर रोजाना बदलते इन भावों पर बनी हुई है।

दिल्ली में लगातार आठवें दिन गिरावट

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में लगातार आठवें दिन गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,614.59 डॉलर प्रति औंस पर है। लगातार आ रही इस नरमी से सोना खरीदने की सोच रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।

दिल्ली और मुंबई में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,830 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,940 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,19,940 1,30,830
मुंबई 1,19,790 1,30,680
अहमदाबाद 1,19,840 1,30,730
चेन्नई 1,19,790 1,33,250
कोलकाता 1,19,790 1,33,250
हैदराबाद 1,19,790 1,33,250
जयपुर 1,19,940 1,30,830
भोपाल 1,19,840 1,30,730
लखनऊ 1,19,940 1,30,830
चंडीगढ़ 1,19,940 1,30,830

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोना 1,19,840 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,30,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव दिल्ली के बराबर हैं, जबकि चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,250 रुपए है।

चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। 20 नवंबर की सुबह चांदी 1,79,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) की कीमत 42.86 डॉलर प्रति औंस है।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp