—Advertisement—

Indore : विश्व धरोहर सप्ताह: भारत की सबसे पुरानी शैलकृत धरोहर बराबर गुफा के संरक्षण का संकल्प

Author Picture
Published On: 20 November 2026
Indore

—Advertisement—

विश्व धरोहर सप्ताह: भारत की सबसे पुरानी शैलकृत धरोहर बराबर गुफा के संरक्षण का संकल्प

2300 वर्ष पुरानी शैलकृत गुफाएं

Indore (ओम पाटोदी)। विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर) के अवसर पर भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा और वर्द्धमानपुर शोध संस्थान की ओर से बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित बराबर गुफा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। लगभग 2300 वर्ष पुरानी बराबर गुफा भारत की सबसे पुरानी शैलकृत (रॉक-कट) गुफाओं में से एक है।

मौर्य काल में बनीं चार मुख्य गुफाएं

मौर्य काल में सम्राट अशोक और उनके पौत्र दशरथ ने इन गुफाओं का निर्माण कराया। यहां चार मुख्य गुफाएं हैं: लोमस ऋषि, सुदामा, कर्ण चौपड़ और विश्व झोपड़ी। पास ही नागार्जुनी पहाड़ी पर तीन अन्य गुफाएं भी हैं।

मौर्य पॉलिश और ब्राह्मी शिलालेख

वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि इन गुफाओं की सबसे बड़ी विशेषता मौर्य पॉलिश है। ग्रेनाइट की दीवारें 2300 वर्ष बाद भी शीशे की तरह चमकती हैं। गुफाओं पर ब्राह्मी लिपि में अशोक के शिलालेख अंकित हैं, जिनमें इन्हें आजीवक साधुओं को दान देने का उल्लेख है। यह क्षेत्र श्रमण परंपरा के तीनों धाराओं, आजीवक, निर्ग्रन्थ (जैन) और बौद्ध, की साझा विरासत का प्रतीक है।

whatsapp image 2026 11 20 at 12.38.44 am

श्रमण संस्कृति की जीवंत गवाही

संस्थान की ओर से कहा गया कि बराबर गुफा केवल पत्थर की गुफा नहीं, बल्कि भारत की श्रमण संस्कृति, सहिष्णुता और शिल्प-कौशल की जीवंत गवाही है। विश्व धरोहर सप्ताह में संकल्प लिया गया कि इस धरोहर का वैज्ञानिक संरक्षण, स्वच्छता और जन-जागरूकता के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षण किया जाए।

पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सेठी, कैलाश लुहाड़िया, तल्लिन बड़जात्या, राकेश पाटनी, इंदौर संभाग अध्यक्ष पवन पाटोदी, श्रुत संवर्द्धनी महासभा के इंद्रकुमार सेठी, पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी, स्वप्निल जैन, अभय पाटोदी (इंदौर), विपिन पाटनी (भोपाल), राजेश जैन फूलजी बा, राजेश मोदी, मनोज गोधा, सन्तोष जैन मामाजी, ललित गोधा (बदनावर वर्द्धमानपुर), विशाल गोधा (रतलाम), धर्मेंद्र जैन और अभय बोहरा (अंजड़) आदि ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि गुफाओं में गंदगी न फैलाएं, शिलालेखों पर कुछ न लिखें और स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करें।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp