—Advertisement—

शहीद आशीष शर्मा का बलिदान देता रहेगा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा: बोहानी में पार्क और स्टेडियम का भूमिपूजन, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बोले

Author Picture
Published On: 20 November 2026
शहीद आशीष शर्मा का बलिदान देता रहेगा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा: बोहानी में पार्क और स्टेडियम का भूमिपूजन, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बोले

—Advertisement—

शहीद आशीष शर्मा का बलिदान देता रहेगा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा: बोहानी में पार्क और स्टेडियम का भूमिपूजन, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बोले

बोहानी में श्रद्धांजलि और भूमिपूजन समारोह

नरसिंहपुर, 19 नवंबर 2026। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गुरुवार को बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि और विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री पटेल और अन्य अतिथियों ने शहीद की स्मृति में पार्क एवं स्टेडियम निर्माण का भूमिपूजन किया। बालाघाट से आए पुलिस अधिकारियों ने मंत्री पटेल सहित अन्य अतिथियों को नक्सल मुक्त स्मृति चिह्न भेंट किए। अतिथियों ने पौधरोपण कर शहीद को नमन किया।

“बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता”

मंत्री पटेल ने कहा कि बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनके अनुसार देश और समाज के लिए सर्वोच्च त्याग करने का सामर्थ्य व्यक्ति के संस्कारों, पुण्यों और पूर्वजों की परंपरा से बनता है। शहीदों की अमरता को कोई मिटा नहीं सकता और उनका बलिदान राष्ट्र की चेतना में सदैव जीवित रहता है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोना और आने वाली पीढ़ी को उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से परिचित कराना सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता से लेकर उसकी एकता, अखंडता और सुरक्षा तक हर चुनौती का सामना वीर बलिदानियों के साहस और समर्पण के बल पर हुआ है। शहीदों के नाम पर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने से नई पीढ़ी में राष्ट्रसेवा का भाव मजबूत होता है।

पार्क और स्टेडियम बनेंगे बलिदान को पहुंचाने का माध्यम

मंत्री पटेल ने कहा कि शहीद आशीष शर्मा की स्मृति में बनने वाला पार्क और स्टेडियम केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि उनके बलिदान और गौरव को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम होगा। इसके निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी सभी को मिलकर निभानी चाहिए। उन्होंने दानवीर चौधरी राघव जी द्वारा दिए गए दान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरोहर का संरक्षण भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

19 नवंबर को गौरव दिवस मनाने का सुझाव

मंत्री ने सुझाव दिया कि 19 नवंबर को बोहानी ग्राम पंचायत का गौरव दिवस शहीद आशीष शर्मा के नाम पर मनाया जाए। उन्होंने बताया कि मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन की ओर से शहीद की प्रतिमा बनवाई जाएगी और 19 नवंबर 2027 को उसका अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

whatsapp image 2026 11 20 at 12.23.35 am

युवाओं से अपील

मंत्री पटेल ने युवाओं से शहीद आशीष शर्मा के जन्मदिवस को प्रेरणादायी आयोजन के रूप में मनाने और उनकी स्मृति में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहयोग क्रीड़ा मंडल की बैठक में इस पर चर्चा होगी, ताकि आगामी खेल आयोजनों में शहीद की स्मृति को विशेष स्थान मिल सके।

विधायक बोले: आगामी वर्ष में होगा लोकार्पण

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि शहीद आशीष शर्मा ऐसे वीर सपूत हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और जिनके त्याग से बोहानी और पूरे जिले का नाम गौरवान्वित हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व घोषणा के अनुरूप आज पार्क और स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ है और आगामी वर्ष में इनका लोकार्पण किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, सरपंच, देवेन्द्र शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, जिला पंचायत के सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp