—Advertisement—

दमोह में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित, ग्राम विकास की कार्ययोजना पर हुआ मंथन

Author Picture
Published On: 19 November 2026
rrrrrr

—Advertisement—

दमोह में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित, ग्राम विकास की कार्ययोजना पर हुआ मंथन

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने प्रस्फुटन समितियों को दिया प्रशिक्षण, शासकीय योजनाओं और उद्यमिता विकास से ग्रामीण युवाओं को जोड़ने पर दिया जोर

रिपोर्ट: कोमल अहिरवार, जिला ब्यूरो चीफ

दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, दमोह द्वारा संवाद योजनांतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत दमोह के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों को अधिक सक्रिय बनाना, उनके कार्यों की समीक्षा करना तथा ग्राम विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में मार्गदर्शन देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के पंजीयन के साथ हुई। इसके बाद उद्घाटन सत्र में मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रस्फुटन समिति ढिगसर के हरगोविंद साहू एवं मेंटर भावना दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रस्फुटन समितियों के सामाजिक कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक में ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन ने उपस्थित प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न समितियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही समितियों के उत्कृष्ट प्रयासों और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान की जानकारी दी।

इस अवसर पर सेडमैप के जिला समन्वयक फयानाथ तिवारी ने प्रस्फुटन समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समितियों के सदस्यों को ग्राम विकास में प्रभावी एवं अग्रणी नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से गांवों में विकास गतिविधियों को गति देने और जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

रोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से युवाओं को जोड़ने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान फयानाथ तिवारी ने विभिन्न शासकीय रोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से संचालित योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। प्रस्फुटन समितियां इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

समूह बनाकर तैयार की गई ग्राम विकास की कार्ययोजना

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उनके संबंधित सेक्टर के अनुसार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह को ग्राम विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार करने और उसे प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। इस गतिविधि के माध्यम से समितियों के सदस्यों को सामूहिक विचार-विमर्श, योजना निर्माण और अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

MPJAP पोर्टल और दस्तावेज संधारण की दी जानकारी

hhhhhhhhhhhhhh 3कार्यक्रम में परामर्शदाता राजकुमार सेन ने प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को MPJAP पोर्टल के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समितियों द्वारा आयोजित नियमित बैठकों, सामाजिक अभियानों और विभिन्न गतिविधियों की प्रविष्टियां पोर्टल पर समय पर दर्ज करना आवश्यक है।

इसके साथ ही उन्होंने समिति के आवश्यक अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण की प्रक्रिया समझाई। इसमें बैठक पंजी, कार्यक्रम पंजी, कैशबुक, लेजर बुक, वाउचर फाइल और गतिविधियों से संबंधित दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से तैयार रखने की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी सदस्यों को रिकॉर्ड संधारण में नियमितता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दिया।

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की रही सहभागिता

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम, विकासखंड दमोह के परामर्शदाता दयाराम पटैल, राहुल खरे, भावना दुबे एवं ब्रजेश सेन उपस्थित रहे।

इसके अलावा नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों में बांसातरखेड़ा नेहरू युवक मंडल से जितेंद्र सिंह, मुक्ति सामाजिक मंच से कृष्णा तिवारी, मिशन जन जागृति युवा मंडल से नमन खरे तथा जय हनुमान ग्राम विकास समिति खजरी से राकेश राठौर ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम विकास, सामाजिक सहभागिता, रोजगारमूलक योजनाओं और समितियों के बेहतर संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। आयोजन का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों को संगठित एवं सक्षम बनाकर ग्रामीण विकास की गतिविधियों में उनकी भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp