—Advertisement—

Nagda : ‘मन की बात’ में लगातार चार माह शत-प्रतिशत सहभागिता पर नागदा भाजपा नगर मंडल सम्मानित

Author Picture
Published On: 17 November 2026
Nagda

—Advertisement—

 

‘मन की बात’ में लगातार चार माह शत-प्रतिशत सहभागिता पर नागदा भाजपा नगर मंडल सम्मानित

जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने मंडल अध्यक्ष विजय पटेल का किया सम्मान, कार्यकर्ताओं की मेहनत और सामूहिक समर्पण को बताया उपलब्धि का आधार

संवाददाता: नीलेश मेहता

Nagda । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में लगातार चार माह तक शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने पर भारतीय जनता पार्टी के नागदा नगर मंडल को सम्मानित किया गया। उज्जैन स्थित भाजपा लोकशक्ति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल का सम्मान कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या पदाधिकारी का नहीं, बल्कि नागदा मंडल के प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और सामूहिक समर्पण का परिणाम है। लगातार चार माह तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करना संगठनात्मक अनुशासन, सक्रियता और सामूहिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संभव होती है। नागदा नगर मंडल ने संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभाई है। मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने इस उपलब्धि का श्रेय वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन, मंडल के पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं को दिया।

whatsapp image 2026 11 16 at 9.40.16 pm

‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों पर हुई बैठक

इसी क्रम में भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण द्वारा आगामी ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के आयोजन को लेकर भाजपा लोकशक्ति कार्यालय, उज्जैन में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ एवं विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने पदयात्रा को लेकर आवश्यक संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं को आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश यादव एवं श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास एवं अश्विन डिंडोरकर, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन परिहार, प्रकाश जैन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

17 नवंबर को शहीद पार्क से शुरू होगी पदयात्रा

भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा 17 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे उज्जैन के शहीद पार्क से प्रारंभ होगी। पदयात्रा सांदीपनि चौराहे पर पहुंचकर संपन्न होगी।

पार्टी की ओर से जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया है। आयोजन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करना और निर्धारित विषय पर जनजागृति का संदेश देना बताया गया है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp