—Advertisement—

आचार्य ज्ञानसागर महाराज के समाधि दिवस पर विनयांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित

Author Picture
Published On: 16 November 2026
ssssss

—Advertisement—

आचार्य ज्ञानसागर महाराज के समाधि दिवस पर विनयांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित

करगुवांजी तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने किया आचार्यश्री के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण, सम्मेद शिखरजी तीर्थयात्रा के विशेष सहयोगियों का हुआ सम्मान

मुरैना/झांसी (मनोज जैन नायक)। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र करगुवांजी तीर्थ पहाड़ी स्थित भगवान महावीर करुणास्थली पर जैन मुनि सेवा संघ झांसी के तत्वावधान में सराकोद्धारक एवं करुणास्थली तीर्थ के प्रणेता आचार्यश्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज के समाधि दिवस पर विनयांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमियों ने शामिल होकर आचार्यश्री के धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. एमके जैन ने की।

आचार्यश्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान

विनयांजलि सभा के दौरान संजय जैन ‘कर्नल’ ने आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री का जीवन धर्म, अध्यात्म, समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्य समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

उन्होंने आचार्यश्री के विचारों, सिद्धांतों और आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने व्यवहार और जीवनशैली में अपनाने की आवश्यकता बताई। वक्ताओं ने भी आचार्यश्री के आध्यात्मिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

सम्मेद शिखरजी तीर्थयात्रा के सहयोगियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान गत माह संपन्न हुई सम्मेद शिखरजी तीर्थयात्रा में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों का सम्मान किया गया। आयोजकों ने तीर्थयात्रा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के माध्यम से उनके योगदान और सेवा भावना की सराहना की गई।

इस अवसर पर देवेंद्र मगरपुर, प्रवीण जैन उरई, सौरभ जैन दीनदयाल नगर, अवधेश, पंकज नगरा, सचिन जैन राजाखेड़ा, सौरभ, आयुष, प्रिंस, सोनू जेनिथ, आशीष जेनिथ, सचिन मुरैना, विराज, अनीता बिजौली, शशि, कीर्ति, किरन, अनीता, रूपल, सविता एवं दीपिका मुरैना सहित अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

ध्वजारोहण और मंगलाचरण के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश जैन एवं ऋषभ जैन (दीनदयाल नगर) द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद कु. नित्या जैन एवं करिश्मा जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। रवि जैन (बिजौली), निर्मल जैन एवं प्रदीप जैन (सालासर) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

समाजजनों ने व्यक्त किया आभार

ccccccssss

आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के प्रति अपनी विनयांजलि अर्पित करते हुए उनके उपदेशों और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन आशीष नगरा ने किया। अंत में अशोक जैन नगरा एवं सुगन चंद्र जैन ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp