इंदौर में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का 15 नवंबर 2026 को छत्रपति नगर आदिनाथ जिनालय से क्लर्क कॉलोनी जैन मंदिर तक मंगल विहार हुआ। सुभाष नगर होते हुए हुआ भव्य मंगल प्रवेश।
*जगतपूज्य का मंगल विहार तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर से हुआ
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
आज दिनांक 15 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 2:45 पर *निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ* का मंगल विहार इंदौर के पूर्वोत्तर क्षेत्र हेतु *तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर जैन मंदिर, से क्लर्क कॉलोनी* की ओर मंगल विहार हुआ है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि भव्य मंगल प्रवेश आज सुभाष नगर से क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर, इंदौर में हुआ ।
