शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई को 5 नवंबर को जैत में दी जाएगी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशीबाई जी का 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को निधन हो गया। उनके निधन से चौहान परिवार सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
पूज्य माताजी की पावन स्मृति में 5 नवंबर 2026 (गुरुवार) को उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, आत्मीयजन और शुभचिंतक उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शोक संतप्त परिवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, श्रद्धांजलि सभा में श्रीमती साधना एवं श्री शिवराज सिंह चौहान, श्रीमती अनीता एवं श्री नरेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती शशि एवं श्री महेश पटेल, श्रीमती रश्मि एवं श्री रोहित सिंह चौहान तथा श्रीमती आरुषि एवं श्री वरुण सिंह चौहान सहित समस्त चौहान परिवार उपस्थित रहेगा।
परिवार ने सभी आत्मीयजनों से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया है।
