आर्यिका माता जी का अवतरण दिवस बड़े ही सेवा भाव के साथ मनाया गया
अम्बाह/भिंड (पंकज जैन)
वृद्धाश्रम में बांटी गई मिठाई
Bhind नगर में परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज की शिष्या आर्यिका श्री 105 विद्यांतश्री माताजी का अवतरण दिवस 25 अक्टूबर को सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिनागमपंथी जैन युवा मित्र मंडल, महिला मित्र मंडल और विमर्श जागृति मंच के पदाधिकारी नगर के वृद्ध आश्रम पहुंचे। वहां समूह के सदस्यों ने वृद्धजनों को नमकीन, बिस्कुट और मिठाई वितरित की।
उपस्थित सदस्य
कार्यक्रम में धर्मेंद्र जैन पोस्ट ऑफिस, पत्रकार सोनल जैन, अभिषेक जैन मोनू, रजत जैन, आरती जैन, रानी जैन और ज्योति जैन सहित जिनागमपंथी जैन युवा एवं महिला मित्र मंडल तथा विमर्श जागृति मंच के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
