आदित्यपुरम में योग जागरूकता रैली
Gwalior (जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा): भारतीय योग संस्थान ग्वालियर जिला उत्तर पूर्व ने 22 अक्टूबर 2026 को आदित्यपुरम योग केंद्र पर योग जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में उत्साह के साथ संस्थान के पदाधिकारी, केंद्र प्रमुख और साधक-साधिकाएं शामिल हुए।
पदाधिकारियों की उपस्थिति
रैली में जिला प्रधान अरविंद बाजपेई, क्षेत्रीय प्रधान ओम प्रकाश बाजपेयी, जिला विस्तारक प्रमोद त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. नवल सिंह सिकरवार, जिला संगठन मंत्री अश्विनी मिश्र, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह चौहान और विजय सिंह तोमर उपस्थित रहे। इनके साथ अटल पार्क केंद्र के प्रमुख ब्रजेश चंद्र चतुर्वेदी, केंद्र सचेतक राम शंकर शर्मा, आदित्यपुरम केंद्र के प्रमुख शैलेश यादव और केंद्र के साधक-साधिकाओं ने भी भाग लिया।

नारों के साथ निकली रैली
सभी साधक-साधिकाएं निर्धारित गणवेश में संस्थान के बैनर और योग प्रचार के नारों की पट्टियां हाथ में लेकर नारे लगाते हुए आदित्यपुरम कॉलोनी में घूमे। उन्होंने कॉलोनीवासियों से आग्रह किया कि वे योग केंद्र पर आकर योग साधना करें और उसके लाभ प्राप्त करें।
प्रसाद वितरण के साथ समापन
केंद्र प्रमुख शैलेश यादव द्वारा प्रसाद वितरण के साथ रैली का समापन हुआ।
