Sarangpur के वार्ड क्रमांक 10 में निर्माण कार्यों का शुभारंभ, नपा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत
Sarangpur । वार्ड क्रमांक 10 में नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। बालाजी बस वाले के घर के सामने तथा राजेश पुष्पद (पार्ले जी) और पंकज जैन (किराना) के निवास क्षेत्र के चौक में निर्माण कार्य शुरू हुआ।
किसके मार्गदर्शन में शुरू हुआ काम
यह कार्य राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल के मार्गदर्शन, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल के निर्देश और विधायक प्रतिनिधि पृथ्वीराज गौतम टेटवाल की सहमति से प्रारंभ किया गया।
नपा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक निर्माण सभापति गोपाल पाल, एल्डरमैन राधेश्याम माहेश्वरी, पार्षद सुनील राधेश्याम बागवान और पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप राठौर मौजूद रहे। वार्ड निवासी अनिल जैन, महेश पुष्पद, अरुण पुष्पद, रामेश्वर पुष्पद, कमल पुष्पद, पंकज जैन, राजेश पुष्पद, हर्ष पुष्पद सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक और वार्डवासी भी उपस्थित थे।

आजादी के बाद पहली बार विकास कार्य
कार्यक्रम में बताया गया कि वार्ड क्रमांक 10 में ऐसे कई स्थान हैं, जहां आजादी के बाद पहली बार विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड की जरूरत के अनुसार निर्माण कार्य कराकर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप राठौर ने कहा कि वार्ड का विकास, नागरिकों की सुविधा और जनसेवा के संकल्प के साथ वार्ड क्रमांक 10 में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।
वार्डवासियों ने जताया आभार
लगातार मिल रही विकास कार्यों की सौगात के लिए वार्डवासियों की ओर से पार्षद श्रीमती दुर्गा देवी राठौर ने राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल का आभार व्यक्त किया।
