—Advertisement—

दिल्ली में जैसवाल जैन युवाजन ने मनाया सामूहिक क्षमावाणी पर्व, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Author Picture
Published On: 4 October 2026
9be3008c 8916 424e 87ff 359618269c9e

—Advertisement—

दिल्ली में जैसवाल जैन युवाजन द्वारा सामूहिक क्षमावाणी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, चित्रकला प्रतियोगिता और लकी ड्रॉ कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

*जैसवाल जैन युवाजन ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया सामूहिक क्षमावाणी पर्व*

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, चित्रकला प्रतियोगिता एवं लकी ड्रॉ रहे आकर्षण का केंद्र

मुरैना/नई दिल्ली (मनोज जैन नायक) दस लक्षण महापर्व के समापन के पश्चात समता, क्षमा और आत्मशुद्धि के संदेश को समर्पित क्षमावाणी पर्व जैसवाल जैन युवाजन द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। अक्षरधाम मंदिर के समीप स्थित वियोन बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच उद्घाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं जिनवाणी स्थापना के साथ हुआ।
अणिमा रिद्धि जैन ने मंगलाचरण की मनोहारी प्रस्तुति दी। समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं युवाजन परिवार की महिलाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों एवं श्रेष्ठीजनों का स्वागत किया।
*अतिथियों का सम्मान*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजकुमार जैन-योगेश जैन (महक ग्रुप) तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुनील जैन (बाहुबली साड़ी, सूरत) एवं श्री सुनील कुमार जैन ‘ढिलवारी’ (अजमेर) का शॉल, माला, पगड़ी एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
समाज के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के तीन टॉपर विद्यार्थियों को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रोफेशनल कैटेगरी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 6वीं से 11वीं तक के टॉपर विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
*धार्मिक भजनों से सराबोर हुआ वातावरण*
भजन सम्राट रूपेश जैन (इंदौर) ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। वाणी भूषण पं. रमेशचंद्र जी जैन (मनियां) एवं पं. महावीर प्रसाद जी जैन (आगरा) ने क्षमावाणी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षमा मात्र शब्द नहीं, बल्कि मन की निर्मलता और आत्मशुद्धि का मार्ग है। इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध अशोक कुमार जैन एवं श्रीमती मुन्नी जैन (शाहदरा) का सम्मान कर उनके प्रति आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
*चित्रकला प्रतियोगिता एवं लकी ड्रॉ रहे आकर्षण*
बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छोटे एवं बड़े बच्चों की अलग-अलग श्रेणियां रखी गईं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 11 हजार रुपये की नकद राशि, साइकिल एवं स्मार्ट वॉच प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लकी ड्रॉ रहा। गत वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए एक-एक स्कूटी रखी गई। महिला वर्ग में श्रीमती मीना जैन (धर्मपत्नी श्री संजय जैन, शकरपुर) तथा पुरुष वर्ग में श्री दीपक जैन (शकरपुर) ने स्कूटी का पुरस्कार जीता।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नीरू जैन (नोएडा) एवं डॉ. अनुमेहा जैन (मयूर विहार) ने किया। समाज के श्रेष्ठीजनों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्री वाणी एवं अहिंसा प्रभावना यूट्यूब चैनल पर किया गया।
जैसवाल जैन युवाजन के अध्यक्ष नवीन जैन ‘पिंकी’, कार्याध्यक्ष चौधरी मोहित जैन ‘चीकू’, महामंत्री अजय जैन ‘बॉबी’, कोषाध्यक्ष सीए अजय जैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। युवाजन परिवार की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।
अंत में जैसवाल जैन युवाजन परिवार ने सामूहिक रूप से विगत वर्ष में मन, वचन अथवा कर्म से हुई त्रुटियों के लिए सभी से क्षमायाचना की। कार्यक्रम का समापन मंगल भावना के साथ हुआ, जिसमें विश्व में शांति, सद्भाव, अहिंसा एवं मैत्री की कामना की गई।

c9093997 7741 4a55 b8e3 1f0d6cd85076 b5b9209b dff5 4073 a0b2 e9914b5027b7

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp