—Advertisement—

सारंगपुर में शिवप्रेमी समिति का गठन, अजय सिसोदिया को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Author Picture
Published On: 3 October 2026
सारंगपुर

—Advertisement—

सर्वसम्मति से अजय सिसोदिया बने शिवप्रेमी सारंगपुर के प्रथम अध्यक्ष

सारंगपुर। शिवप्रेमी सारंगपुर समिति की बैठक 1 अक्टूबर को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से अजय सिसोदिया को समिति का प्रथम एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति समिति के संस्थापक लोकेंद्र पुष्पद और हिमांशु सिसोदिया के नेतृत्व में सर्वसम्मति से की गई।

अध्यक्ष पद पर अजय सिसोदिया की नियुक्ति के बाद हिन्दू उत्सव समिति सारंगपुर के अध्यक्ष ध्रुव भल्ला, विधायक प्रतिनिधि पृथ्वीराज टेटवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष निलेश वर्मा, सोनी समाज अध्यक्ष गोपाल वर्मा सहित सतीश गिरजे, कुलदीप टेटवाल, अंतरिक्ष पारीक, नीलकमल व्यास और विशाल चत्राना ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समिति के विस्तार पर हुई चर्चा

बैठक में शिवप्रेमी सारंगपुर के संगठनात्मक विस्तार और समिति को अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने समिति की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यों और उद्देश्यों को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे।

सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिसोदिया को समिति के सदस्यों विशाल मालवीय, कुणाल उपकार, नीरज चौरसिया, अनुभव राठौर, अमन राठौर, अज्जू चौहान, कार्तिक पुष्पद, रामस्वरूप पुष्पद, नीरज पाटीदार, आकाश सूर्यवंशी, श्याम जाटव, आदर्श राठौर, मनीष पाटीदार, मोहित रणवे, शुभ जोशी, रोहित वर्मा, आशीष नगर, पवन तिवारी, रोहित होटले, शुभम चौरसिया, गौरव सोलंकी, हर्ष मौर्य, गौरव पुष्पद, अंशु पुष्पद, आयुष राठौर, मोहित हाड़ा, सिद्धार्थ बारकिया, विकास पालीवाल, दीपक शर्मा, बसंती राजगुरु, दीपक वैष्णव, सचिन पटेल, धनराज इंदौर, अमन यादव, राज वैष्णव, रविंद्र पाल, विवेक बृजवासी, विशाल पालीवाल, ललित पुष्पद, ईशू पाटीदार सहित अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिसोदिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति के उद्देश्यों के अनुरूप सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा जताई।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp