अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर क्षेत्रीय विकास परिषद ने बुजुर्गों का किया सम्मान
सिलवानी संवाददाता वैभव जैन मस्ताना,
Silwani । अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर नगर की सामाजिक संस्था क्षेत्रीय विकास परिषद द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बजरंग चौराहा स्थित सुनील वेदराज के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके अनुभवों और योगदान को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संरक्षक चंद्र कुमार जैन, सचिव सुनील वेदराज, मीडिया प्रभारी वैभव जैन मस्ताना एवं ओके जैन की मौजूदगी में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सीके जैन, शरीफ खान, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र जैन और वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र जैन का सम्मान किया गया।
‘वृद्ध हमारे सच्चे गुरु और मार्गदर्शक’
इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए कल्पवृक्ष के समान होते हैं। वे अपने अनुभवों के माध्यम से समय-समय पर जीवन में सही दिशा दिखाते हैं और अच्छे-बुरे का ज्ञान कराते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज के लिए अनुभव एवं मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेकर उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखना चाहिए।
सम्मान पाकर बुजुर्गों ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों ने क्षेत्रीय विकास परिषद के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
