—Advertisement—

Jabalpur : ‘जिन नाद’ में गूंजे भक्ति के सुर, जैन भजनों से भक्तिमय हुआ दिगम्बर जैन बोर्डिंग मंदिर

Author Picture
Published On: 30 September 2026
Jabalpur

—Advertisement—

“जिन नाद” में गूंजे भक्ति के सुर, जैन भजनों से भक्तिमय हुआ दिगम्बर जैन बोर्डिंग मंदिर परिसर

शशांक, अंकित, भावना, शिखा सहित कलाकारों ने दी सुमधुर प्रस्तुतियां; देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर

Jabalpur , दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर ‘मेन’ के तत्वावधान में गोलबाजार स्थित दिगम्बर जैन बोर्डिंग मंदिर में ‘जिन नाद’ जैन भजन कॉन्सर्ट का आयोजन पर्युषण पर्व अवसर पर किया गया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में जैन भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन जबलपुर “मेन” ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष व् दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव विकास शिखा जैन द्वारा किया गया।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन राशि एवं जबलपुर ग्रुप ‘मेन” के मीडिया प्रभारी संजय सम्यक द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की ।
भजन संध्या में गायक शशांक जैन एवं अंकित जैन तथा गायिकाओं भावना जैन, सारिका संजय जैन, आकांक्षा जैन, सुरभि जैन एवं शिखा जैन ने एक से बढ़कर एक जैन भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के भक्तिमय सुरों से मंदिर परिसर देर तक गूंजता रहा और श्रोता भाव-विभोर होकर प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।

whatsapp image 2026 09 29 at 10.34.54 pm
ग्रुप अध्यक्ष सचिन कीर्ति, सचिव प्रदीप सीमा, कोषाध्यक्ष संतोष मनीषा, कार्याध्यक्ष नवीन मनीषा एवं सहकार्याध्यक्ष प्रशांत प्रिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आदिनाथ भगवान के चित्र अनावरण व् दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
“जिन नाद” में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के महासचिव विनय अनिता जैन भी कार्यक्रम के अंत तक सपत्नीक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के विशेष सहयोगी अविनीश निधि जैन, अंशुल शैलजा जैन एवं मुल्कराज अंजलि रहें ।
कार्यक्रम के समापन पर संयोजक विकास शिखा जैन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए जबलपुर मेन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आजाद सीमा जैन, मेन ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अर्चना जैन, प्रशांत प्रियांशी जैन, मुल्कराज अंजलि बादशा, प्रदीप ममता जैन व् डॉ यतीश जैन, अंजुल जैन, कपिल जैन, देवेश सोधिया सहित सभी ग्रुप सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp