इंदौर के दलाल बाग में मुनिश्री सुधासागर जी के 44वें दीक्षा दिवस समारोह के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से जैन समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
इंदौरदलाल बाग में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से जैन समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट
मुनिश्री सुधासागर जी के 44वें दीक्षा दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों पर हुई चर्चा
इंदौर। राजेश जैन दद्दू। दलाल बाग में आयोजित परम पूज्य मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के 44वें दीक्षा दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधियों ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू तथा संजय पाटोदी ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर सामाजिक एकता, सेवा गतिविधियों और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने समाज द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के संबंध में भी विचार साझा किए।
राजेश जैन दद्दू ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों और समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करना सुखद एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के 44वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण के बीच राज्यपाल का जैन समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, महामंत्री हर्ष जैन तथा धर्म प्रभावना समिति की सपना मनीष गोधा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत का स्वागत-अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री के दीक्षा दिवस के साथ समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को लेकर भी उत्साह का वातावरण रहा। समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

