विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने जावरा लायन्स नेत्र चिकित्सालय में कराया नेत्र परीक्षण
जावरा। लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय अपनी स्वास्थ्य सेवाओं और सेवा गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने जावरा स्थित लायन्स नेत्र चिकित्सालय पहुंचकर अपना संपूर्ण नेत्र परीक्षण कराया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
लायन्स क्लब जावरा के सचिव ला. गुरु संदीप रांका ने बताया कि चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.के. वर्मा ने विधायक डॉ. चौहान का विधिवत नेत्र परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान विधायक ने नेत्र स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर डॉ. वर्मा से चर्चा की और चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. गुरु संदीप रांका, पूर्व अध्यक्ष ला. अनिल धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष ला. सजीव वर्गीस एवं ला. नरेंद्र संघवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अस्पताल की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
नेत्र परीक्षण के बाद विधायक डॉ. चौहान ने चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली के संबंध में क्लब पदाधिकारियों से जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. गुरु संदीप रांका, पूर्व अध्यक्ष ला. अनिल धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष ला. सजीव वर्गीस और ला. नरेंद्र संघवी के साथ चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की।
आधुनिक सुविधाओं की सराहना
चिकित्सालय की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि जावरा जैसे नगर में महानगरों के स्तर की आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने इसे मानव सेवा और जनकल्याण से जुड़ी पहल बताया।
उन्होंने चिकित्सालय परिसर की स्वच्छता, अनुशासित वातावरण और स्टाफ के सेवाभाव की भी सराहना की। विधायक ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा पहुंचाने के लिए लायन्स क्लब जावरा द्वारा किए जा रहे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने चिकित्सालय की विभिन्न गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी भी विधायक को दी। कार्यक्रम के दौरान नेत्र चिकित्सा एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
