—Advertisement—

Sarangpur में भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने किया संबोधित

Author Picture
Published On: 25 September 2026
Sarangpur

—Advertisement—

Sarangpur में भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने किया संबोधित

Sarangpur । भारतीय जनता पार्टी मंडल सारंगपुर द्वारा भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दीनदयाल चौराहा, शगुन विहार कॉलोनी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं उन्हें नमन कर की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग और विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुंवर जी कोठार, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर सिंह पाटीदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल दण्डवत, मंडल महामंत्री कमल राठौर, विष्णु पाटीदार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानुसिंह लववंशी तथा अजा मंडल अध्यक्ष करण गिरजे सहित पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष वैद्य, रमेश कंपू, पार्षद गोपाल पाल, राकेश पुष्पद, सतीश गिरजे, संतोष कुम्भकार, अंकित अवस्थित, अमित गिरजे, सुनील बागवान, दिनेशसिंह सिसोदिया, दिनेश शर्मा, रामनारायण पूष्पद, शिवचरण पूष्पद, विनोद लववंशी, विक्रम अहिरवार, गोलू वाल्मिक, नरेंद्र कंडारे, मोहन लववंशी, मांगीलाल टेलर, होकम अहिरवार, राहुल राज, अनिल बागरी और संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी मोहन लववंशी ने दी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp