—Advertisement—

सारंगपुर में गणेश विसर्जन कुंड का नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, नागरिकों से कृत्रिम कुंड में ही प्रतिमा विसर्जन की अपील

Author Picture
Published On: 24 September 2026
सारंगपुर

—Advertisement—

सारंगपुर में गणेश विसर्जन कुंड का नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, नागरिकों से कृत्रिम कुंड में ही प्रतिमा विसर्जन की अपील

सारंगपुर। आगामी अनंत चतुर्दशी एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद सारंगपुर द्वारा की जा रही तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा के साथ शहर में तैयार किए गए कृत्रिम मूर्ति विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया।

विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने विसर्जन स्थल पर जल स्तर, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने नागरिकों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंड में ही करें। साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करने का आग्रह भी किया।

पीओपी और रासायनिक रंगों से बढ़ता है जल प्रदूषण

अध्यक्ष ने कहा कि पीओपी और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं को सीधे नदी में विसर्जित करने से जल प्रदूषण बढ़ता है। प्रतिमाओं में उपयोग किए गए रंगों में मौजूद रासायनिक तत्व और भारी धातुएं जलीय जीवों के साथ-साथ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

कालीसिंध नदी को बचाने की पहल

जीवनदायिनी कालीसिंध नदी को रासायनिक प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा अलग से विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। कृत्रिम कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन होने से नदी के प्राकृतिक जलस्रोत को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, वरिष्ठ पार्षद गोपाल पाल, राकेश पुष्पद, कर्मचारी राजकुमार गिरजे, गौरव शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp