—Advertisement—

महादेव मित्र मंडल का 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Author Picture
Published On: 10 September 2026
retre 2

—Advertisement—

महादेव मित्र मंडल का 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

वटकेश्वर महादेव का किया रुद्राभिषेक, जितेंद्र सोलंकी बने मंडल के नए अध्यक्ष

रिपोर्टर: मनोज कुमार पुष्पद

सारंगपुर। नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था महादेव मित्र मंडल का 37वां स्थापना दिवस बुधवार को विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने गांधी चौक स्थित वटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान वटकेश्वर महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इसके बाद तारागंज स्थित श्रीपति एग्रीफ्रंट कंपनी परिसर में अलग-अलग सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष ओम पुष्पद, संगठन मंत्री दिनेश सिंह सिसोदिया एवं अन्य सदस्यों ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान भजन और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया।

वार्षिक गतिविधियों और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत

कार्यक्रम के दौरान मंडल के सचिव कमल पुष्पद ने वर्षभर आयोजित की गई सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने मंडल द्वारा समाजसेवा, धार्मिक आयोजन और सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

कोषाध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार ने संस्था की वार्षिक आय एवं व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। उपस्थित सदस्यों ने मंडल की गतिविधियों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

मनोरंजक खेलों का हुआ आयोजन

reter 1स्थापना दिवस समारोह में सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान कन्हैया ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ी। इस रोमांचक प्रतियोगिता का उपस्थित सदस्यों ने उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा अन्य खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

मंडल के वरिष्ठ परामर्शदाताओं एवं सदस्यों अशोक साहू, समंदर सिंह बैस, लोकेश सोलंकी, महेश पाटीदार, अरुण जैन, रामेश्वर पुष्पद, भूपेंद्र जोशी, एलएन त्रिकार, मनोहर सोनी, माखनलाल पुष्पद, गोपाल वैद्य, संतोष मीणा, कमल पुष्पद, वैभव पुष्पद, कमलेश टेटवाल, सतीश राठौर, कमल राठौर, गुंजन सोनी, अनिल जैन, रमेश पुष्पद, प्रकाश पुरी और अखिलेश राठौर सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

संगठन मंत्री ने बताया मंडल का इतिहास

संगठन मंत्री दिनेश सिंह सिसोदिया ने वर्ष 1990 से 2026 तक महादेव मित्र मंडल द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को संगठन की रीति-नीति एवं अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि मंडल ने सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार कार्य किए हैं। आने वाले वर्षों में भी सभी सदस्यों को संगठित होकर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना होगा।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव बृजकिशोर चौहान ने किया। अंत में निवर्तमान अध्यक्ष ओम पुष्पद ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

जितेंद्र सोलंकी दो वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त

स्थापना दिवस समारोह के दौरान महादेव मित्र मंडल की दो वर्षीय नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। परामर्श समिति के सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से जितेंद्र सोलंकी को आगामी दो वर्षों के लिए मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया।

जितेंद्र सोलंकी के मनोनयन पर परामर्श समिति, निवर्तमान अध्यक्ष और मंडल के सदस्यों ने साफा बांधकर एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। नव नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी और परामर्श समिति के सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष ओम पुष्पद को साफा एवं दुपट्टा पहनाया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ध्रुव भल्ला ने भी नव नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी और निवर्तमान अध्यक्ष ओम पुष्पद का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महादेव मित्र मंडल के परामर्शदाता, पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp