—Advertisement—

राठौर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में गूंजा सफलता का मंत्र, डॉ. भंडारी बोले- मोबाइल से निकलें, सपनों की उड़ान भरें

Author Picture
Published On: 10 August 2026

—Advertisement—

इंदौर में राठौर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में 80% से अधिक अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने युवाओं को तकनीक का सही उपयोग करने की सलाह दी।

राजेश जैन दद्दू

राठौर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में गूंजा सफलता का मंत्र, मोबाइल से निकलकर सपनों की उड़ान भरें युवा

इंदौर। राठौर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में युवाओं को सफलता और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं शिक्षाविद डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने कहा कि मोबाइल और तकनीक के दौर में युवाओं के सामने अवसरों की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ इन अवसरों को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की है।

मोबाइल की स्क्रीन से निकलकर सपनों की उड़ान

श्री सकल पंच राठौर समाज इंदौर के श्री वीर दुर्गादास जी राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने कहा कि भारत की जेन-जी पीढ़ी अपनी तकनीकी समझ, रचनात्मकता और बदलाव की सोच के कारण देश की असली ‘सुपर हीरो’ बन सकती है।उन्होंने युवाओं से तकनीक को बाधा नहीं, बल्कि विकास और सफलता का माध्यम बनाने की अपील की। उनका कहना था कि मोबाइल और सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।

सोशल मीडिया से दूरी, पढ़ाई पर ध्यान

समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद गिरजेश राठौर ने विद्यार्थियों को सफलता का सीधा मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता बढ़ी नहीं है, बल्कि लक्ष्य के प्रति गंभीर विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है।उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि आज बच्चों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप छोड़ने को कहना उतना ही मुश्किल लगता है, जितना कभी एकलव्य के लिए अंगूठा देना रहा होगा।

80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों का सम्मान

समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण-पत्र, शील्ड और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

समाज अध्यक्ष ललित राठौर, संयोजक भावना गेहलोत एवं समन्वयक सोनू राठौर ने बताया कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से समारोह आयोजित किया गया।सकल पंच राठौर महामंत्री नीतिन राठौर, संगीता देवड़ा एवं लक्की राठौर ने बताया कि समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र, शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

दानदाताओं और समाजजनों का भी अभिनंदन

कार्यक्रम में दानदाताओं को दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। छतरपुर से पधारे डॉ. आर.एस. राठौर, वीरेंद्र राठौर आष्टा, समाज के संरक्षकगण, विशेष सलाहकारगण, पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला मंडल की सदस्यों, युवा मंडल के युवाओं एवं समाज श्रेष्ठीजनों ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन चेतन राठौर एवं रूपाली राठौर ने किया, जबकि आभार संगीता देवड़ा ने माना।

समारोह में ये समाजजन रहे उपस्थित

समारोह में विनोद राठौर दादा, राजेंद्र सोनी, अशोक राठौड़ मास्टर, छगनलाल राठौर, मंजूश्री बोडाना, अर्चना राठौर, बाबूलाल जी राठौर, हरीश राठौर, विजय देवड़ा, रवि राठौर, महामंत्री निलेश राठौर, विजय राठौर आरटेक, अशोक राठौर लोडिंग, विजय राठौड़ कसरावद, रीना राठौर मुंदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष गगन राठौर, मयंक दीप राठौर, मुरलीधर राठौर, सुरेश राठौर, उपाध्यक्ष अनीता राठौर, संगीता राठौर, मुकेश राठौर, वंदना राठौर, प्रमिला राठौर, अंकित राठौर और नीलांशु राठौर सहित समाज के अनेक श्रेष्ठीजन उपस्थित रहे।

समारोह ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि तकनीक और सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करते हुए शिक्षा, लक्ष्य और मेहनत को प्राथमिकता दी जाए। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से विद्यार्थियों में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह भी बढ़ा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp