Award of Excellence 2026 के अवसर पर सन्मति फाउंडेशन ने अपने गौरवपूर्ण 10 वर्ष पूरे किए। गाजियाबाद में आयोजित भव्य समारोह में देशभर के मेधावी छात्रों, समाजसेवियों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Award of Excellence 2026: सन्मति फाउंडेशन के गौरवपूर्ण 10 वर्ष, देशभर के मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान
रिपोर्ट: मनोज जैन नायक
मुरैना/दिल्ली।
सन्मति फाउंडेशन के गौरवपूर्ण दस वर्ष एवं अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का भव्य आयोजन-
आचार्य सन्मतिसागर अवॉर्ड वितरण समारोह सम्पन्न
मुरैना/दिल्ली (मनोज जैन नायक) जैनाचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से स्थापित संस्था सन्मति फाउंडेशन के गौरवपूर्ण दस वर्ष एवं “Award of Excellence 2026” का भव्य आयोजन 12 जुलाई 2026, रविवार को Vista Banquet Hall, Pacific Mall, साहिबाबाद (गाज़ियाबाद -उ.प्र.) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे आम सभा की बैठक से हुआ। महामंत्री श्रीमती लिली जैन ने फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष श्री संजीव जैन ने संस्था की आय-व्यय एवं balance sheet का विवरण दिया। 👏

कार्यक्रम के शुभारंभ में ऋतिका जैन एवं ग्रुप ने मंगलाचरण की मनोहारी प्रस्तुति दी। श्रावक श्रेष्ठियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलित किया गया । महिला ट्रस्टियों ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।
संस्था के संस्थापक महेंद्र जैन मधुवन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार जैन (ग्वालियर), श्री अमरचंद जैन (ग्वालियर) एवं श्रीमती अंजलि-जिनेश जैन (अंबाह) का तिलक, माला, शॉल, पगड़ी एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि सुनील जैन सूरत एवं प्रोफेसर डॉ. नलिन के. शास्त्री के प्रेरणादायी उद्वोधन ने सभी को प्रभावित किया ।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ट्रस्टी श्री अनिल जैन जी एवं श्री गणेशीलाल जी जैन-महक ग्रुप (मरणोपरांत) को उनके अतुलनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। 🙏
Award of Excellence में कक्षा 10वीं और 12वीं के तीन-तीन टॉप स्टूडेंट्स को अंक प्रतिशत के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।
12वीं में प्रथम अवार्ड कु. अंतरा जैन- शिवपुरी (98.6%), द्वितीय पुरस्कार कु. सोना जैन-आगरा (97.8%) एवं तृतीय पुरस्कार कु. दृष्टि जैन-आगरा (97.25%)* को दिया गया।
कक्षा 10 में प्रथम स्थान निरेक निमेय जैन-दिल्ली (97.8%), द्वितीय स्थान आरब जैन- हिंडौन,राजस्थान (97.2%), तृतीय स्थान दिव्य जैन-मुरैना (97%)* ने प्राप्त किया।
प्रथम प्राइज में ₹ 31000/ का चेक व गोल्ड मेडल, द्वितीय पुरस्कार ₹21000/ का चेक एवं सिल्वर मेडल तृतीय प्राइज में ₹ 11000/ का चेक एवं ब्रॉन्ज मेडल* दिए गये। इन सभी बच्चों को चेक जितेंद्र कुमार जैन परिवार (लक्ष्मी नगर-दिल्ली) एवं श्री राजीव जैन परिवार (जनकपुरी-दिल्ली) की तरफ से प्रदान किये गए।
सुप्रसिद्ध रेडियो एवं टीवी कलाकार बबीता झांझरी ने अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्याद्वाद जैन अकैडमी, बड़ा गांव की छात्राओं ने मनोहारी भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय मंच संचालन श्रीमती नीरू जैन (नोएडा) द्वारा किया गया।
अंत में अध्यक्ष श्री राजीव जैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, ट्रस्टियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

