—Advertisement—

‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सागर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, हजारों लोगों ने ली सुरक्षा की शपथ

Author Picture
Published On: 8 July 2026
'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत सागर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, हजारों लोगों ने ली सुरक्षा की शपथ

—Advertisement—

प्रेस विज्ञप्ति

जिला सागर
दिनांक : 07.07.2026

‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के अंतर्गत सागर में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

संवादाता : महेंद्र राज , जिला सागर

हजारों नागरिकों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का दिया संदेश

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान के दिवस-14 के अंतर्गत आज सागर जिले में जिला मुख्यालय सहित प्रमुख नगरों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, छात्र-छात्राओं, युवाओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना रहा।

5a 2

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग, प्रशासन, विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, एन.एस.एस., एन.सी.सी., खेल संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

5d

इस अवसर पर प्रतिभागियों को “सुरक्षित क्लिक – सुरक्षित जीवन” विषय पर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

5b 1

साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी बरतेंगे, किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज अथवा लालच में आकर अपनी निजी जानकारी, OTP, PIN एवं पासवर्ड साझा नहीं करेंगे। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएंगे तथा अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

5c 1

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सदैव सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा लिंक पर विश्वास न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में बिना विलंब 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp