—Advertisement—

Jain समाज में बढ़ते तलाक के मामलों पर विशेष पहल करेगा जैन मीडिया सोशल वेलफेयर सोसायटी

Author Picture
Published On: 6 July 2026
jain

—Advertisement—

Jain समाज में बढ़ते तलाक के मामलों पर विशेष पहल करेगा जैन मीडिया सोशल वेलफेयर सोसायटी

*नई दिल्ली।*

Jain समाज में बढ़ते पारिवारिक विवाद एवं तलाक के मामलों के मूल कारणों का अध्ययन कर उनके समाधान की दिशा में *Dr. Vinayak luniya* के नेतृत्व में *जैन मीडिया सोशल वेलफेयर सोसायटी* विशेष अभियान चलाएगी। संस्था ने समाज में पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से एक *डिजिटल फैमिली काउंसलिंग सेंटर* स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसके अगस्त तक गठित होने की संभावना है।
हाल ही में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में, जिसमें 11 राज्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया, यह निर्णय लिया गया कि जैन समाज में बढ़ते वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों के मूल कारणों तक पहुंचकर उनके समाधान के लिए मनोवैज्ञानिकों, विधि विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिवार परामर्शदाताओं की एक विशेषज्ञ टीम गठित की जाएगी।

डॉ. विनायक अशोक लुनिया ने कहा कि समाज में बढ़ते पारिवारिक विघटन को केवल कानूनी प्रक्रिया से नहीं, बल्कि संवाद, परामर्श और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से जैन मीडिया सोशल वेलफेयर सोसायटी फैमिली काउंसलिंग, लीगल अवेयरनेस कैंप तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित डिजिटल काउंसलिंग सेंटर के माध्यम से देशभर के जैन परिवार ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। संस्था का प्रयास रहेगा कि परिवारों के बीच संवाद स्थापित कर तलाक जैसी नौबत आने से पहले ही विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाए।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जैन समाज में पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp