सारंगपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का नगर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में संगठनात्मक प्रशिक्षण के साथ नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आयुष चौहान को नगर अध्यक्ष और ज्योत्सना कासानिया को नगर मंत्री नियुक्त किया गया।
*सारंगपुर में एबीवीपी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न, आयुष चौहान बने नगर अध्यक्ष, ज्योत्सना कासानिया को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी*
*सारंगपुर।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मध्यभारत प्रांत के राजगढ़ जिले की नगर इकाई सारंगपुर द्वारा शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में नगर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत सह मंत्री *कु. उमा वैष्णव, जिला संयोजक **श्री शुभम शर्मा* एवं सारंगपुर भाग संयोजक *श्री तुषार चौहान* उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रस्तावना, परिसर कार्य, सदस्यता अभियान एवं समारोह सत्र सहित संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन, दायित्व बोध तथा संगठन विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

घोषित कार्यकारिणी में *श्री आयुष चौहान* को नगर अध्यक्ष एवं *कु. ज्योत्सना कासानिया* को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा नगर सह मंत्री के रूप में *श्री जयेश पटेल, **श्री राजेंद्र राजपूत* एवं *कु. तृप्ति शर्मा* को नियुक्त किया गया। महाविद्यालय प्रमुख *श्री पवन राजपूत, सह प्रमुख **श्री अरविंद वर्मा, नगर विद्यालय प्रमुख **श्री कुलदीप सिंह दरबार, एसएफडी प्रमुख **श्री विकास दरबार, एसएफएस प्रमुख **श्री लोकेश मालवीय, कला मंच प्रमुख **कु. प्रीति मालवीय, खेलो भारत प्रमुख **श्री अरुण भिलाला* तथा सह प्रमुख *कु. श्वेता मालवीय* को दायित्व प्रदान किया गया। इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को भी नगर कार्यकारिणी में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
शिविर का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, संगठनात्मक कार्यों की समझ तथा विद्यार्थी हित में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

