**दीक्षारंभ समारोह (प्रवेश उत्सव 2026):**
संवादाता : मनोज पुष्पाद सारंगपुर
Government Swami Vivekanand College , सारंगपुर में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत और मार्गदर्शन हेतु तीन दिवसीय ‘दीक्षारंभ समारोह’ का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता गुप्ता ने की। इस गरिमामयी कार्यक्रम में BA, BSc, BCom प्रथम वर्ष तथा MA और MCom प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थी और कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. भाविक वोरा द्वारा किया गया, जिसमें ई-प्रवेश नोडल डॉ. मोहम्मद वसीम शेख ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) व बहुविषयक शिक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, तो वहीं डॉ. अरुणा सोलंकी ने विद्यार्थियों को विषय चयन और परीक्षा प्रणाली से अवगत कराया।
इसके साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल की गाइडलाइंस के अनुपालन में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण (Mental Health and Wellness) पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय चिकित्सालय सारंगपुर में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके द्वारा छात्रों को तनाव प्रबंधन, एंटी-रैगिंग की ‘Zero Tolerance Policy’, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) और मेंटर-मेंटी (Guardian Tutor) सिस्टम की जानकारी देते हुए उमंग हेल्पलाइन (14425) व टेली मानस (14416) जैसे आपातकालीन नंबर की जानकारी प्रदान की। अंत में प्राचार्य श्रीमती संगीता गुप्ता ने सभी नए विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण और अनुशासन के साथ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
