—Advertisement—

सुखलिया दिगंबर जैन समाज शपथ ग्रहण समारोह: नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा का लिया ऐतिहासिक संकल्प |

Author Picture
Published On: 28 June 2026

—Advertisement—

सुखलिया दिगंबर जैन समाज शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित जैन सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि आनंद गोधा सहित समाज के वरिष्ठजन रहे उपस्थित। पढ़ें पूरी खबर।

सुखलिया दिगंबर जैन समाज शपथ ग्रहण समारोह

इंदौर। संवाददाता

सुखलिया दिगंबर जैन समाज शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बंधन गार्डन में आयोजित इस समारोह में समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाज सेवा, संगठन और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

चुनाव अधिकारी चिराग जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित जी सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित नागरिकों ने नई कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया।

अध्यक्ष अमित जैन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी को समाजहित, धार्मिक गतिविधियों, युवा सहभागिता एवं सामाजिक विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

उन्होंने कहा कि नई टीम समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर कार्य करेगी तथा समाज की एकता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।

पूर्व अध्यक्ष विनोद जी के कार्यकाल की सराहना

समारोह में पूर्व अध्यक्ष विनोद जी के सफल एवं समर्पित कार्यकाल की सभी वक्ताओं ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।समाज की ओर से उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को नई कार्यकारिणी आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया गया।

मुख्य अतिथियों ने दिया समाज एकता का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा रहे।विशिष्ट अतिथियों में

  • मनीष नायक
  • राहुल जैन स्पोर्ट्स
  • राजेश जैन दद्दू
  • संजय जैन काका

विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि आनंद गोधा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, सेवा भावना, संस्कार और संगठन में निहित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी

  • आर. के. जैन सफायर
  • ओ. पी. सिंघई
  • महेंद्र जैन
  • नरेंद्र जैन
  • प्रिंस जैन
  • चंद्रेश जैन

सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।पूरा समारोह आत्मीय वातावरण, उत्साह और समाजहित के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें

  • अध्यक्ष अमित जी सहित नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
  • चुनाव अधिकारी चिराग जैन ने दिलाई शपथ
  • पूर्व अध्यक्ष विनोद जी का सम्मान
  • मुख्य अतिथि आनंद गोधा का समाज एकता का संदेश
  • बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
  •  बंधन गार्डन में हुआ आयोजन

Reporter

संवाददाता : राजेश जैन दद्दू

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp