—Advertisement—

Rotary District 3261 का ‘सेव एवरी ड्रॉप मिशन’, जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू

Author Picture
Published On: 17 June 2026
Rotary District

—Advertisement—

प्रेस विज्ञप्ति
“सेव एवरी ड्रॉप मिशन” के तहत जल संरक्षण हेतु रोटरी का विशेष अभियान

जबलपुर। Rotary District 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित-पल्लवी जायसवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत आने वाले सभी 100 रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों, असिस्टेंट गवर्नर्स एवं सिटी कोऑर्डिनेटर्स को पूरे वर्ष उत्कृष्ट सेवा कार्यों के सफल संचालन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान रोटरी वर्ष के समापन में अब केवल 14 दिन शेष हैं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट द्वारा संचालित “Save Every Drop Mission” के अंतर्गत सभी क्लबों से अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम एक जल संरक्षण गतिविधि आयोजित करने का आग्रह किया गया है। इसमें विद्यालयों में जागरूकता अभियान, ग्राम स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम अथवा रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट जैसी गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट के आगामी प्रांतपाल (28-29) रोटे नवीन भवसार, डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट सदस्य रोटे अंजुल जैन एवं डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट का लक्ष्य 1 लाख लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि आज किया गया प्रत्येक छोटा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। रोटरी परिवार ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प दोहराया—
“हर बूंद अमूल्य है, जल बचाएँ – भविष्य बचाएँ।”

— जारीकर्ता:
रोटे नितिन जैन
डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp