—Advertisement—

*आभार मित्रों का” में गूंजी सेवा की गौरवगाथा, 367 सम्मान से अलंकृत हुए Rotarian*

Author Picture
Published On: 8 June 2026
Rotarian

—Advertisement—

*आभार मित्रों का” में गूंजी सेवा की गौरवगाथा, 367 सम्मान से अलंकृत हुए Rotarian*

रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर वासुदेव गोलियान (नेपाल) और सांसद विवेक कृष्ण तन्खा की उपस्थिति में रायपुर में संपन्न हुआ भव्य सम्मान समारोह।

*आभार मित्रों का” में गूंजी सेवा, समर्पण और सम्मान की गौरवगाथा*

रायपुर, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व एवं रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में आयोजित भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह “आभार मित्रों का” रविवार को रायपुर में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोटेरियनों ने सहभागिता कर सेवा, नेतृत्व और उपलब्धियों का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर वासुदेव गोलियान (नेपाल) तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल एवं राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा रहे। अतिथियों ने रोटरी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।

1a
मुख्य अतिथि वासुदेव गोलियान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के रोटरी सदस्य शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से रोटरी वर्ष 2025-26 में प्रांतपाल अमित जायसवाल के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट आज भारत के तीन जोनों के 28 डिस्ट्रिक्ट्स में अग्रणी 10 डिस्ट्रिक्ट्स में स्थान प्राप्त कर चुका है।
विशिष्ट अतिथि विवेक कृष्ण तन्खा ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सभी क्लब अध्यक्षों, सचिवों एवं डिस्ट्रिक्ट टीम को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा पूर्व प्रांतपालों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात रोटरी क्लब भिलाई पिनाकल के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। विदेश एवं अन्य क्षेत्रों से आए अतिथियों का स्वागत रोटे अंकिता तिवारी एवं शिल्पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य से किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
प्रांतपाल अमित जायसवाल ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं रोटरी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूरे वर्ष सेवा कार्यों में सहयोग देने वाले सभी क्लबों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

1b
डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अवार्ड कमेटी अध्यक्ष रोटे दिलीप गोलेछा एवं उनकी टीम ने पूरे रोटरी वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों का मूल्यांकन कर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की सूची तैयार की। समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से आए रोटेरियनों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण निर्मित किया।
समारोह में रोटरी के सात प्रमुख सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों, अध्यक्षों, सचिवों एवं डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों को कुल 367 अवार्ड प्रदान किए गए। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे सोमनाथ अग्रवाल, रोटे अजीत खंडेलवाल, रोटे सुशील रामदास अग्रवाल, रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटे मनीष मित्तल, सचिव अर्पित जैन सहित सभी क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1c

*सादर प्रकाशनार्थ *
रोटे नितिन जैन
डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन मीडिया
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp