—Advertisement—

लेंक्सेस इंडिया Nagda श्रमिक सहायता: दुर्घटना में घायल श्रमिक को ₹1 लाख की मदद, प्रबंधन का सराहनीय और संवेदनशील कदम

Author Picture
Published On: 3 June 2026
WhatsApp Image 2026 06 03 at 7.30.25 PM

—Advertisement—

लेंक्सेस इंडिया Nagda श्रमिक सहायता के तहत दुर्घटना में घायल संविदा श्रमिक को ₹1 लाख की आर्थिक मदद दी गई। उपचार, पुनर्वास और सुरक्षा सुधारों का आश्वासन।

लेंक्सेस इंडिया Nagdaश्रमिक सहायता: घायल श्रमिक को उद्योग प्रबंधन द्वारा ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान

लेंक्सेस इंडिया Nagda श्रमिक सहायता: घायल श्रमिक को उद्योग प्रबंधन द्वारा ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान

Nagda। लेंक्सेस इंडिया नागदा श्रमिक सहायता के तहत नागदा स्थित लेंक्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हाल ही में रखरखाव कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में घायल हुए संविदा श्रमिक को उद्योग प्रबंधन द्वारा मानवीय संवेदनाओं के तहत आर्थिक सहायता के रूप में ₹1 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है।

दुर्घटना की पूरी जानकारी

उल्लेखनीय है कि संयंत्र परिसर में बूम लिफ्ट के माध्यम से नियमित रखरखाव कार्य के दौरान तकनीकी खराबी के कारण दो संविदा श्रमिक लगभग चार मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए थे।दुर्घटना के तुरंत बाद उद्योग प्रबंधन द्वारा दोनों श्रमिकों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई

एक श्रमिक का उपचार जनसेवा अस्पताल में कराकर उन्हें स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे श्रमिक को बेहतर उपचार हेतु पहले उज्जैन एवं बाद में इंदौर के विशेषज्ञ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायल श्रमिक का उपचार जारी

चिकित्सकीय जांच में घायल श्रमिक को गंभीर चोट के उपचार के लिए चिकित्सकों द्वारा आवश्यक शल्य चिकित्सा (माइनर सर्जरी) भी की गई।श्रमिक का उपचार उसकी निजी बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कराया जा रहा है।

₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान

लेंक्सेस इंडिया Nagda श्रमिक सहायता पहल के अंतर्गत उपचार एवं अन्य आवश्यक खर्चों में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से उद्योग प्रबंधन ने संबंधित ठेकेदार के माध्यम से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है।उद्योग प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि घायल श्रमिक के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ तक हरसंभव सहयोग जारी रखा जाएगा।

सुरक्षा प्रोटोकॉल और तकनीकी जांच

उद्योग प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य के दौरान उपयोग में लाई जा रही बूम लिफ्ट आधुनिक सुरक्षा तकनीकों से युक्त थी।उक्त लिफ्ट में श्रमिक सुरक्षा युक्त केज (प्लेटफॉर्म) के भीतर खड़े होकर कार्य करते हैं। तकनीकी खराबी के कारण प्लेटफॉर्म नीचे आया, किंतु श्रमिक सीधे ऊंचाई से जमीन पर नहीं गिरे थे।सुरक्षा केज एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण दुर्घटना का प्रभाव अपेक्षाकृत सीमित रहा तथा संभावित गंभीर नुकसान को काफी हद तक रोका जा सका।

प्रबंधन के अनुसार बूम लिफ्ट में उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं एवं मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन से श्रमिकों को अतिरिक्त सुरक्षा प्राप्त हुई।

भविष्य में रोकथाम के लिए कदम

घटना के बाद तत्काल राहत एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तकनीकी जांच एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

श्रमिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों एवं श्रमिकों की सुरक्षा संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा घायल श्रमिक एवं उनके परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना संस्था की जिम्मेदारी है।उद्योग प्रबंधन उपचार, पुनर्वास एवं अन्य आवश्यक सहयोग के लिए निरंतर परिवार के संपर्क में है।

प्रबंधन का आधिकारिक वक्तव्य

सुनील कुमार गुलाटी
यूनिट मैन्युफैक्चरिंग हेड
लेंक्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,Nagda

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp