ऐरोबिक्स प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मेघदूत उपवन इंदौर में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क शिविर का भव्य समापन हुआ। फिटनेस एक्सपर्ट धीरज कौशल ने प्रतिभागियों को नए एरोबिक्स स्टेप्स सिखाकर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया।
ऐरोबिक्स प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन
ऐरोबिक्स प्रशिक्षण शिविर के तहत एमएचडब्ल्यू फाउंडेशन संचालित एरोबिक्स क्लब मेघदूत द्वारा मेघदूत उपवन, इंदौर में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर में शहर के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य, फिटनेस तथा सक्रिय जीवनशैली के महत्व को समझा।
धीरज कौशल ने सिखाए नए स्टेप्स, प्रतिभागियों में भरा जोश
शहर के ख्यात फिटनेस एक्सपर्ट धीरज कौशल ने शिविरार्थियों को एरोबिक्स के नए और आकर्षक स्टेप्स सिखाए। मौसम सुहाना होने के कारण प्रतिभागियों ने खुले वातावरण में वर्कआउट का भरपूर आनंद लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंदौर दिगंबर सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा ने कहा कि धीरज कौशल सर को ऐरोबिक्स में महारथ हासिल है और उन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए सभी प्रतिभागियों में अद्भुत ऊर्जा और जोश भरने का कार्य किया है।
आनंद गोधा एवं प्रवीण जैन रहे विशेष अतिथि
एरोबिक्स क्लब मेघदूत के मुख्य प्रशिक्षक जितेंद्र मेश्राम एवं कोषाध्यक्ष राजिंदर भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा रहे।
विशेष अतिथि के रूप में मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों को फिटनेस के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित व्यायाम करने का संदेश दिया।
प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह
समापन अवसर पर आनंद गोधा द्वारा सभी शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही धीरज कौशल सर एवं उनकी टीम का सम्मान भी किया गया।धीरज कौशल सर का स्वागत एडमिन माया मेश्राम एवं आशा कोष्ठा द्वारा किया गया।
विभिन्न प्रशिक्षकों ने पांच दिनों तक दिया प्रशिक्षण
शिविर के दौरान अलग-अलग दिनों में विभिन्न प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।
- प्रथम दिवस – चंदन बारी
- द्वितीय दिवस – श्रद्धा पंडित
- तृतीय दिवस – तान्या रहेजा वाधवानी
- चतुर्थ दिवस – प्रिया गागरे
- अंतिम दिवस – धीरज कौशल
इन प्रशिक्षकों ने मराठी, अंग्रेजी, पंजाबी तथा फोक गीतों की धुनों पर आकर्षक एरोबिक्स स्टेप्स सिखाकर प्रतिभागियों को उत्साहित किया।
धीरज कौशल की टीम ने भी बिखेरा जलवा
अंतिम दिवस पर धीरज कौशल सर ने बेहद आकर्षक अंदाज में एरोबिक्स प्रशिक्षण दिया। उनके साथ नीलम जैन, पिंकी तिवारी, ऋषभ जैन एवं प्रिंस यादव भी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
14 वर्षों से जारी है स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
एमएचडब्ल्यू फाउंडेशन द्वारा संचालित एरोबिक्स क्लब मेघदूत पिछले 14 वर्षों से निरंतर ऐरोबिक्स थेरेपी एवं फिटनेस प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इस अभियान से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है और समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
बड़ी संख्या में शिविरार्थियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ट्रेनर नंदना पाल, मिष्टी चटर्जी, अंजलि राय, विभा चंदेल, पूर्णिमा पाल, स्मिता ग्लांडे, प्रेमलता पोरवाल, मीना गर्ग, मधु गौर, उत्तरा कोटियाल, सविता अग्रवाल, आशीष पुंडलिक, उज्ज्वल शैंडे, सविता शेंडे, पंढरी नायक, संतोष श्रीवास, राकेश गुप्ता, ओमप्रकाश पाल, विजय गार्गव, शरद साकल्ले, मनीष पाल, मनीष शर्मा तथा संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिविरार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया जबकि आभार डीएसपी शैलजा सिंह भदौरिया द्वारा व्यक्त किया गया।
