—Advertisement—

रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में होगा भव्य सम्मान समारोह, देशभर से आएंगे 400 से ज्यादा विशिष्ट अतिथि

Author Picture
Published On: 19 May 2026
रोटरी क्लब धमतरी
— रोटरी क्लब धमतरी

—Advertisement—

रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में होगा भव्य सम्मान समारोह,  7 जून को रायपुर में आयोजित होगा, जिसमें 400 से अधिक शिक्षाविद, उद्योगपति, डॉक्टर और समाजसेवी शामिल होंगे।

रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में होगा भव्य सम्मान समारोह का उद्देश्य

रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में होगा भव्य सम्मान समारोह के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक योगदान को नई पहचान देने की तैयारी की जा रही है। रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के स्वर्णिम एवं सेवा समर्पित कार्यकाल के उपलक्ष्य में 7 जून को रायपुर में “आभार मित्रों का” नाम से भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा।यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि समाजसेवा, नेतृत्व और रोटरी परिवार की उपलब्धियों का उत्सव बनने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और पूरे रोटरी परिवार में उत्साह का माहौल है।

रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में होगा भव्य सम्मान समारोह — “आभार मित्रों का”
रायपुर।
रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के स्वर्णिम एवं सेवा समर्पित कार्यकाल के उपलक्ष्य में 7 जून को रायपुर में आयोजित होने जा रहे भव्य सम्मान समारोह “आभार मित्रों का” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
इस गरिमामय आयोजन में देशभर के विभिन्न प्रांतों से 400 से अधिक शिक्षाविद, उद्योगपति, युवा व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर एवं समाजसेवी सहभागिता करेंगे। आयोजन का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले रोटेरियन्स एवं समाजसेवियों का सम्मान कर उनके योगदान को नई पहचान प्रदान करना है।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने हेतु डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अजित खंडेलवाल, सोमनाथ अग्रवाल, सुशील रामदास अग्रवाल एवं रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष मनीष मित्तल, सचिव अर्पित जैन,रोटे सलज अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारी व् सदस्य निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रांतपाल रोटे अमित जायसवालकार्यक्रम की प्रेसरिलीज जारी करते हुए ।
प्रांतपाल रोटे अमित जायसवाल कार्यक्रम की प्रेसरिलीज जारी करते हुए ।

इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट टीम सदस्य रोटे नवीन भवसार, रोटे अंजुल जैन, रोटे भरत डागा, रोटे विनय अग्रवाल, रोटे धरम अग्रवाल, रोटे रितेश जिंदल एवं रोटे गौरव जिंदल, रोटे इरफान बुखारी सहित अनेक सभी रोटेरियन्स एवं सभी पूर्व प्रांतपाल आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
उपरोक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन नितिन जैन द्वारा प्रदान की गई।

डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल जी भी इस अवसर पर उपलब्ध थी ।
डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल जी भी इस अवसर पर उपलब्ध थी ।

वहीं अवार्ड टीम चेयरमैन दिलीप गोलछा एवं उनकी टीम द्वारा रोटरी वर्ष 2025-26 में विशिष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में चयनित सभी विशिष्ट जनों को विशेष सम्मान चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन निश्चित रूप से रोटरी वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों, सेवा कार्यों एवं समर्पण का एक अविस्मरणीय उत्सव सिद्ध होगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp