भारतीय जैन मिलन स्थापना दिवस अशोकनगर में जैन मिलन सेंट्रल द्वारा अभिषेक, गौसेवा, शीतल जल सेवा और भोजन वितरण जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भारतीय जैन मिलन स्थापना दिवस अशोकनगर: सेवा, संस्कार और समर्पण का अद्भुत संगम
(अशोकनगर) भारतीय जैन मिलन के 61 वें स्थापना दिवस पर आज जैन मिलन सेंट्रल के वीर बंधुओं ने विभिन्न आयोजन करके इसे यादगार बनाया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष कैची, जैन मिलन सेंट्रल अध्यक्ष अतुल बंसल एवं मंत्री मनोज बहादुरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः बगीचा मंदिर जी में अभिषेक, शांति धारा एवं पूजन की।

धार्मिक आयोजन से हुई शुरुआत
इसके बाद जीवदया फाउंडेशन द्वारा संचालित पशु उपचार केन्द्र (गौशाला) पर जाकर पशुओं को गर्मी से राहत हेतु कूलर प्रदान किया, गौ माता को सब्जी तथा घांस खिलाया एवं संचालकों से पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।
गौसेवा और जीवदया का प्रेरक कार्य
तत्पश्चात जी. के. गार्डन पर कैंची बीड़ी परिवार के सौजन्य से संचालित शीतल जल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर कोचर निवास पर निर्धनों को भोजन वितरित किया गया।

सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश
भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर जैन मिलन सेंट्रल एवं महिला जैन मिलन अशोकनगर की वीरांगनाओं सहित भारी संख्या में वीर बन्धु उपस्थित रहे।जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष कैंची, संयुक्त मंत्री आनंद गांधी एवं महेंद्र कडेसरा, राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद छाया, जैन मिलन सेंट्रल अध्यक्ष अतुल बंसल, तत्काल पूर्व अध्यक्ष सचिन जैन बारी, मंत्री मनोज बहादुरपुर, उपाध्यक्ष रिंकेश कांसल, कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रवक्ता सचिन सर्राफ एवं नितिन जैन, सांसद प्रतिनिधि संजीव भारिल्ल, क्षेत्रीय मंत्री निर्मल मिर्ची, शाखा संयोजक श्रेयांस जैन, महिला जैन मिलन अध्यक्ष श्वेता जैन भोपाली, मंत्री प्रीति जैन बाबा, दीप्ति कांसल, हर्षिता जैन, अंजू बाँझल, रानी गांधी, विनीता मिर्ची, अंजू कांसल, कल्पना सर्राफ सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रही।
