वर्षीतप तपस्वी सम्मान समारोह नागदा में 13 अप्रैल को भव्य आयोजन, नवकार सोशल ग्रुप द्वारा तपस्वियों का सम्मान, भक्तिमय कार्यक्रम और श्रद्धालुओं की सहभागिता।
वर्षीतप तपस्वी सम्मान समारोह नागदा
नागदा।
शहर में धर्म, सेवा और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। पूर्ण हो रहे 13 माह कि कठिन वर्षीतप तपस्या में लीन तपस्वियों के सम्मान में एक भव्य समारोह दिनांक 13 अप्रेल सोमवार रात्री 8 बजे से जैन पार्श्वप्रधान पाठशाला मे आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर तपस्वियों को घर-घर जाकर श्रद्धा और भाव के साथ निमंत्रण प्रदान किया गया है।
आयोजन की मुख्य जानकारी
यह वर्षीतप तपस्वी सम्मान समारोह नागदा शहर में एक विशेष धार्मिक और सामाजिक आयोजन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में उन तपस्वियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने पूरे 13 महीनों तक कठिन तपस्या का पालन किया है।
कार्यक्रम की विशेषताएं
लाभार्थी स्व. श्री मन्नालाल, राजमल एवं सुभाष नागदा की धर्म भावना के अनुरूप मधु, सुभाष एवं ऋषभ नागदा परिवार द्वारा तपस्वियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य बहुमान किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में त्याग, तपस्या एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आयोजन संस्था और पदाधिकारी
यह आयोजन नवकार सोशल ग्रुप के बैनर तले संपन्न होगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा, अध्यक्ष प्रथम कांठेड़ एवं सचिव शुभम सकलेचा ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। वर्षीतप पूर्ण करने वाले आराधकों के सम्मान में दिलीप सिसोदिया दिलबर द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
धार्मिक वातावरण रहेगा आकर्षण का केंद्र
समारोह के दौरान भक्ति संगीतमय प्रस्तुतियां, स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहेगा।
सभी से सहभागिता की अपील
कार्यक्रम संयोजक शरद जैन, अमित बम, दीपक गांग, कमलेश नागदा, सिद्धार्थ कांठेड़, हर्षित नागदा, समाजसेवी रवि कांठेड, राजा कर्नावट, दिपक जैन चोरडिया, सुरेन्द्र काकरिया, मनीष चपलोत, श्रेणीक बम, सदिप चपलोत, राजेन्द्र जैन, जीवन लाल जैन ने सकल जैन श्रीसंघ के धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने की अपील की है।
नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट
📞 9179662633

