योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026 भीनमाल में धूमधाम से मनाया जाएगा। जानें कार्यक्रम, भजन संध्या, नवचंडी यज्ञ और महाप्रसादी की पूरी जानकारी।
योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026
भीनमाल। स्थानीय तलबी रोड स्थित योगेश्वरी वरूणाची मंदिर का 27 वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। योगेश्वरी वरूणाची मंदिर समिति के सचिव अनिल व्यास ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण के सनकस एवं काश्यप दो गोत्रीय श्रीमाली ब्राह्मणों की कुलदेवी योगेश्वरी वरूणाची मंदिर के पाटोत्सव को लेकर जोरदार तैयारियां हो रही है।
योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026: भव्य आयोजन
सचिव व्यास ने बताया कि प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी, रविवार 10 मई को मंदिर परिसर में रात्रि को भजन संध्या एवं माता के सुकड़ी गूगरी की प्रसादी के साथ रातीजगा किया जाएगा।
भजन संध्या और रातीजगा
ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम
योगेश्वरी वरूणाची मंदिर पाटोत्सव निमित्त प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण नवमी, सोमवार 11 मई को शुभ मुहूर्त में व्यास परिवार द्वारा मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।
नवचंडी यज्ञ का आयोजन
देशभर से आएंगे श्रद्धालु
सचिव व्यास ने बताया कि दोपहर 3 बजे राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र आदि से पधारें सनकस तथा काश्यप गोत्रीय श्रीमाली ब्राह्मणों के बीच अगले वर्ष के चढ़ावे, सत्कार सम्मान एवं महाप्रसादी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

