मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अफसरों के तबादले – 11 जिलों के कलेक्टर बदले
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 24 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इस लिस्ट में 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। बदलाव की सबसे ज्यादा चर्चा भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लेकर हो रही है, जिन्हें हाल ही में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद हटाकर लोक निर्माण विभाग (PWD) में अपर सचिव बनाया गया है।
किन जिलों के कलेक्टर बदले गए?
इस प्रशासनिक फेरबदल में पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडौरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
-
पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को OSD सह आयुक्त, चंबल संभाग मुरैना बनाया गया।
-
छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को अपर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग भेजा गया।
-
डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या को संचालक, विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतु जनजाति विभाग का दायित्व सौंपा गया।
-
रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को अपर सचिव, वन विभाग नियुक्त किया गया।
-
नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया।
-
मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना को उप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग भेजा गया।
-
निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़ अब मुरैना जिले के कलेक्टर होंगे।
-
सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को उप सचिव, राजस्व विभाग नियुक्त किया गया।
-
अलीराजपुर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को उप सचिव और पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक का दायित्व मिला है।
चर्चा में भिंड का मामला
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का ट्रांसफर विशेष रूप से सुर्खियों में है। हाल ही में खाद संकट और किसानों की परेशानियों को लेकर उनकी स्थानीय विधायक से तीखी बहस हुई थी। इसके बाद अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
राज्य सरकार का यह कदम न केवल प्रशासनिक ढांचे को नया स्वरूप देगा बल्कि कई जिलों की कार्यप्रणाली पर भी सीधा असर डालेगा।
